मुख्तार अंसारी के वकीलों पर खर्च हुए थे 55 लाख, अब पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह और जेल मंत्री से वसूलेगी पंजाब सरकार

Mukhtar Ansari News: मुख्तार अंसारी को पंजाब की जेल से लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार कोर्ट गई थी. इस दौरान तत्कालीन अमरिंदर सिंह की सरकार ने मुख्तार के लिए वकील मुहैया कराया था

Advocate for Mukhtar Ansari: पंजाब सरकार की भगवंत मान सरकार ने माफिया मुख्तार अंसारी को वकील देने के मामले में बड़ा फैसला लिया है. मुख्तार अंसारी के वकीलों की फीस के 55 लाख रुपये पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह और पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा से वसूले जाएंगे. भुगतान न करने की स्थित में उनकी पेंशन से पैसा काटा जाएगा.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज रविवार, 2 जुलाई को कहा कि अंसारी को पंजाब जेल में रखने पर हुए 55 लाख रुपये का भुगतान राज्य सरकार नहीं करेगी. यह पैसा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा से वसूला जाएगा. मान ने आगे कहा कि यदि वे दोनों पैसे का भुगतान करने में विफल रहते हैं, तो उनकी पेंशन और अन्य सरकारी सुविधाएं रद्द करके इसकी वसूली की जाएगी .