मऊगंज । जिला मुख्यालय मऊगंज में आगामी 15 अगस्त को 2023 सहित परेड ग्राउंड के लिए सीएम राइज स्कूल का मैदान चिन्हित।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणा के बाद मध्य प्रदेश का 53 वां नया जिला मऊगंज बनने जा रहा है। इस दौरान यहां जिला मुख्यालय में आगामी 15 अगस्त को ध्वजारोहण सहित परेड होगी.इसके लिए मैदान चिन्हित कर तैयारियां शुरू कर दी गई है. 4 मार्च को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मऊगंज आगमन पर यहां के लोगों से वादा किया था कि मऊगंज जिले के रूप में 15 अगस्त को वह जिला मुख्यालय में ध्वजारोहण करेंगे. कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण मध्य प्रदेश के रीवा जिले से अलग होकर मऊगंज नया जिला बनने जा रहा है जो 15 अगस्त को मूर्त रूप लेगा. क्योंकि 15 अगस्त को सीएम राईज हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में परेड के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है. मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल एसडीएम एपी द्विवेदी, एसडीओपी नवीन दुबे, तहसीलदार रत्नराशि पाण्डेय, पीडब्ल्यूडी एसडीओ राजेश श्रीवास्तव,राजस्व विभाग अमले के साथ सीएम राईज स्कूल के मैदान का निरीक्षण किया गया. 4 मार्च को सीएम ने किया था जिला की घोषणा मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 4 मार्च को मऊगंज की सभा दौरान जिला बनाने की घोषणा की थी. सीएम शिवराज ने भरी सभा में कहा था की 15 अगस्त को मऊगंज जिले मे परेड के साथ ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाएगा और माना जा रहा उस दिन से मऊगंज जिला अस्तित्व में आ जायेगा। मऊगंज जिला हनुमना, मऊगंज, नईगढ़ी तहसील के साथ-साथ देवतालाव को नई तहसील बनाकर जिले की सीमाओं का निर्माण किया जाएगा अभी हाल ही में देवतालाब को तहसील बनाए जाने का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

मऊगंज । जिला मुख्यालय मऊगंज में आगामी 15 अगस्त को 2023 सहित परेड ग्राउंड के लिए सीएम राइज स्कूल का मैदान चिन्हित।