भोजपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से दहशत में हैं ग्रामीण

भोजपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से दहशत में हैं ग्रामीण
भोजपुर क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से दहशत में हैं ग्रामीण

भोजपुर। थाना क्षेत्र में चोरों के घोसले बुलंद हो रहे हैं की एक के बाद एक पूरे क्षेत्र में लगातार कई चोरी की घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं चोर मिलक पीपलसाना सिरसवां हरचंद के बाद इस बार बेखौफ चोरों ने थाना भोजपुर क्षेत्र के ग्राम कोरबाकू को अपना शिकार बनाया है। बीती रात ग्राम कोरबाकू मे एक ही रात मे तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पहली घटना फरियाद हुसैन पुत्र सत्तार हुसैन के घर से 45 हजार 7 सो रुपए और चार सोने के जेवरात लेकर मौके से फरार हो गए। दूसरी घटना अफसर अली पुत्र चाउ के घर उनकी दो शादीशुदा रहा है।

बेटी आई हुई थी चोरों ने बड़ी आसानी से घर में घुस कर घर में रखे दो जोड़ी सोने की बाली और दो जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी कर फरार हो गए। तीसरी घटना अशरफ अली पुत्र अख्तर अली के घर से एक जोड़ी सोने का पेनडल एक जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी कर मौके से फरार हो गए भोजपुर थाना क्षेत्र में चोरो का बड़ रहा आतंक से पूरे क्षेत्र के लोगो में एक दहशत बन गई है। लेकिन इन सभी चोरियों के बाद भी पुलिस गहरी नींद में सो रही है। पुलिस अभी तक चोरों का पता तक नहीं गला सकी है भोजपुर पुलिस की कार्यशैली सवाल उठ रहे है

रिपोर्ट जैनुल हसन भोजपुर