चितौड़गढ़ : बेगूं में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी का धरना प्रदर्शन

चितौड़गढ़ : बेगूं में कांग्रेस सरकार के खिलाफ बीजेपी का धरना प्रदर्शन
कांग्रेस सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ता

चितौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के निर्देशानुसार बेगूं नगर मंडल द्वारा प्रदेशव्यापी नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत सोमवार को शहीद भगत सिंह बस स्टैंड पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण एवं महिला उत्पीड़न की घटनाओं के खिलाफ़ धरना प्रदर्शन किया। इस धरने को नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के विधानसभा प्रभारी शंकर कुमावत,जिला मंत्री शिव लाल धाकड़,पूर्व पालिका अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा, प्रशिक्षण विभाग सह संयोजक पारस जैन,पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल सोनी, पूर्व पार्षद गोपाल छिपा, एडवोकेट चंद्र प्रकाश शर्मा, एडवोकेट कैलाश मंत्री, नगर मंडल अध्यक्ष सीपी जोशी, रमेश कोहली ने संबोधित किया।

इस कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री एवं नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के बेगूं नगर संयोजक दिलीप अग्रवाल ने किया। इस कार्यक्रम में पार्षद ओमप्रकाश छीपा,राजुलेंद्र सुराणा, योगेश डीडवानिया,जयदीप बिल्लू, कन्हैयालाल ओझा, भगवती लाल राव, हेमराज रेगर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्याम लाल सोनी, महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्मिला चुंडावत आशुतोष भट्ट, ऊकार पंचोली, जगदीश धाकड़, किसान मोर्चा अध्यक्ष बगदीराम जी माली, प्रकाश लोढा, दिनेश कासलीवाल निर्मल माली, दुर्गा लाल पालीवाल, निलेश चेचानी , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आबिद हुसैन अंसारी,राकेश सोनी,युवा कार्यकर्ता दर्पण शर्मा,वैभव पगारिया,दीपक पंचोली,सुनील हल्कारा ,राजू पगारिया,रोहित पेंटर, उत्तम सिंह सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।