बिहार :- बेतिया पश्चिमी चंपारण जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक की हत्या
बिहार :- बेतिया पश्चिमी चंपारण जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक की हत्या
बिहार : - बेतिया पश्चिमी चंपारण जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में एक सन -सनी मामला सामने आया है। जहां पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इसी थाना क्षेत्र के निवासी जटाशंकर सिंह का पुत्र टुनटुन सिंह पिछले 13 सितंबर के शाम से गायब है। आज सुबह हाई स्कूल के पीछे खेत से पुलिस ने उसके शव को बरामद किया है।
ग्रामीणों ने सुबह स्कूल के तरफ जब गए। तो लोगों ने युवक का शव देखा। जिसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। और शव को अपने कब्जे में लेकर बेतिया जी एम सी एच पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में शव को परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक के परिजनों का कहना है की 13 तारीख की शाम को एक फोन आया था।
इसके बाद वह घर के बाहर निकाला काफी देर के बाद भी जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी खोज बीन की गई। मगर उसकी कोई सुराग नहीं मिला और आज सुबह उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने उनकी पत्नी मीरा देवी और मृतक के भाई मुन्ना सिंह को बुलाकर शव की पहचान कराई। तो मृतक की पहचान टुनटुन सिंह के रूप में हुई।
परिजनों का कहना है की भूमि विवाद को लेकर मृतक की हत्या की गई है।