बिहार :-प0 चम्पारण के रामनगर में सहर्ष मनाया गया नामकरण पेरियार जयंती समारोह

*प० चम्पारण के रामनगर में सहर्ष मनाया गया नायकर पेरियार जयंती समारोह!* _ठाकुर रमेश शर्मा,_ _रामनगर,प०चम्पारण(बिहार)_ _18-09-2023_ दिनांक 17 सितंबर 2023 को आर्यनगर रामनगर प्रखंड मुख्यालय के समीप ई वी रामास्वामी नायकर पेरियार का जयंती समारोह मनाया गया जिसमें उनके विचारों पर आधारित जीवन चरित्र पर चर्चा की गई साथ ही सामाजिक कुरीतियों और अंधविश्वास एवं भेदभाव के कट्टर विरोधी थे वर्तमान परिवेश में भी वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है पेरियार दक्षिण भारत के एक बहुत बड़े समाज सुधारक थे जिनको भारत का अरस्तु भी कहा जाता है कार्यक्रम का मुख्य आयोजक रवि पासवान एवं संचालक रवि कुमार ने किया इस कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी नरेश राम,वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर रमेश शर्मा सहित रोशन कुमार,उदय राम,देवेंद्र पासवान,राज किशोर राय,राजेश कुमार,मुनिंदर मुसाफिर,अजय पासवान, गोपाल शर्मा एवं सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रामचंद्र राम एवं नरेश राम के द्वारा केक काटते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा करने से पहले बालिकाओं को नारी मुक्ति आंदोलन को सफल बनाने में सम्मानित किया गया, जिसमें सत्या समृद्धी,श्रेया कुमारी,समीक्षा कुमारी,सिमरन राज और उसके सहभागी लोगों को सम्मानित किया गया। धनबाद ज्ञापन रोशन कुमार एवं देवेंद्र पासवान रवि पासवान रवि रंजन बहुत के द्वारा की गई।

बिहार :-प0 चम्पारण के रामनगर में सहर्ष मनाया गया नामकरण पेरियार जयंती समारोह