बिहार :-अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल अरवल में किया

जिला पदाधिकारी अरवल ,श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में आज पोषण माह के अंतर्गत 'कन्या जन्मोत्सव, एवं 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल अरवल में किया गया। इस अवसर पर बच्चियोंा की माताओ को बेबी किट का वितरण जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया एवं उनके नाम संदेश भी किट के साथ प्रेषित किया गया। मौके पर मौजूद एएनएम छात्राओं द्वारा गर्भावस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है जिसके लिए आयरन टेबलेट और फोलिक एसिड का लगातार सेवन करना चाहिए ।ए एन एम की बच्ची द्वारा स्तनपान के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। उनके द्वारा बताया गया की 6 महीने तक बच्चों को केवल स्तनपान कराना चाहिए। 6 महीने के बाद ऊपरी आहार एवं 2 वर्ष तक स्तनपान आवश्यक करना चाहिए ।प्रायः ऐसा देखा जाता है कि प्रसव के तुरंत बाद का पहला दूध महिलाओं द्वारा फेंक दिया जाता है एवं बच्चों को नहीं पिलाया जाता है। यह दूध बच्चों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण एवं वैक्सीन का काम करता है अतः प्रसव के तुरंत बाद का पहला दूध बच्चों को अवश्य पिलाना चाहिए। असैनिक शल्य चिकित्सक द्वारा बच्चों को स्तनपान कराने का प्रभाव माताओ एवं शिशुओं दोनों के परिपेक्ष्य में बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि स्तनपान कराने से बच्चों का विकास सही रहता है एवं माताएं भी स्वस्थ रहती हैं। स्तनपान कहीं ना कहीं ब्रेस्ट कैंसर से भी माता की रक्षा करता है। जिला पदाधिकारी द्वारा गर्भावस्था के दौरान महिला के द्वारा सही हुई पीड़ा को अपने शब्दों में समाहित करके बताया गया ।उनके द्वारा बताया गया कि आज किसी भी क्षेत्र में महिला पुरुष से कम नहीं है अतः महिलाओं को वह सम्मान मिलना चाहिए जिनके वह हकदार हैं।उन्होंने सभा को यह भी सूचित किया की बच्ची का जन्म लेना एक सौभाग्य की बात है जिसका संदेश जन-जन तक सभी को मिलकर पहुंचाना है। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान महिला अनेक पीड़ा से गुजरती है अतः यह उसके सभी रिश्तेदारों के जिम्मेदारी है कि उसका भरपूर ख्याल रखा जाए । अंत में 'पोषण माह' तथा 'स्वच्छता ही सेवा' का प्रण लेते हुए आयोजन को समाप्त किया गया।

बिहार :-अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल अरवल में किया
बिहार :-अरवल जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल अरवल में किया