*बस स्टैंड के बाहर झुंगी झोपड़ी की दुकान को लेकर महिला से मारपीट एक बार अतिक्रमण हटाया और फिर उसी जगह पर दुकानों के लिए करवाया अतिक्रमण*
मऊगंज। सड़क के किनारे दुकान लगाने को लेकर एक ही परिवार की महिलाओं में छिड़ी जंग बताया जा रहा कि सुंदरपुरवा मऊगंज की एक महिला रन्नू बानो बस स्टैंड के बाहर झोपड़ी में चूड़ी की दुकान लगाती रही है। लेकिन आज जगह को लेकर अचानक परिवार बालो ने विवाद के दौरान मारपीट कर दी है।
यह सब मऊगंज के राजनेताओं की बोट बैंक की राजनीति का नतीजा है जिसके हांथो की कठपुतली बने प्रशासन ने मऊगंज को बेहाल कर रखा है।
जिसके चलते एक बार फिर शासकीय जमीन पर कब्जे हो रहे हैं। इसको किसी दिन बड़े विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। यहां पर प्रशासन द्वारा विकास के नाम पर मेन रोड से अतिक्रमण की बुनियाद पर बनी दुकानों को हटाने के बाद भ्रस्ट और लचर प्रशासनिक व्यवस्था के चलते एक बार फिर सड़क पर दुकानों को खड़ा किया गया,जो कि बड़ी तेजी से बढ़ रहा है।
इसमे तो कई भू माफिया ऐसे है जो कि शासकीय जमीन पर दुकान बना कर कब्जा किया और फिर उसे बेचने का धंधा बना लिया।
मऊगंज में देखा जाय तो कुछ व्यापारियों ने सरकारी जमीन पर तीन मंजिला दुकानें घर खड़े कर लिए गये जो कि यहाँ के अधिकारियों के संरक्षण का नतीजा है।
इस तरह की अव्यवस्था के लिए नगर परिषद और राजस्व विभाग दोनो जिम्मेदार हैं।
जो कि नगर में अतिक्रमण की छूट देकर अपनी जेब भरने में लगे हुए है।

