बरसात से सडको का हुआ हाल बेहाल कांवर यात्री दिखे परेशान आखिर कब समस्या से मिलेगी लोगो को निजात।

नगर निवासी कई संभ्रांतजनों का कहना है कि पिछले कई बर्षो से रामनगर मार्ग,आईटीआई मार्ग,मंडी मार्ग आदि जर्जर पड़े है।

बरसात से सडको का हुआ हाल बेहाल कांवर यात्री दिखे परेशान आखिर कब समस्या से मिलेगी लोगो को निजात।

किशनी/मैनपुरी-नगर व क्षेत्र में लगतार हो रही बरसात से जहां किसानों की फसलों का  नुकसान तो हुआ ही है वही सावन माह में मार्ग से गुजरने वाले कांवरियों का बुराहाल है। खस्ताहाल सडको पर आवागमन करने बाले आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों  ने डीएम से जर्जर मार्गो की मरम्मत कराने की मांग की है।

नगर निवासी कई संभ्रांतजनों का कहना है कि पिछले कई बर्षो से रामनगर मार्ग,आईटीआई मार्ग,मंडी मार्ग आदि जर्जर पड़े है। श्रावण माह में रामनगर मार्ग पर सिंगीरामपुर से कांवर लेकर हजारों की संख्या में शिवभक्त निकलते है।इन मार्गो पर रात दिन आवागमन रहता है परंतु मार्गो की हालत अत्यंत दयनीय है। बरसात के बाद हालात बिगड़ गए मार्गो पर पैदल चलना मुश्किल है।कांवर लेकर जाने वाले शिवभक्त गड्ढो में हुए कीचड़ में फिसलकर गिर जाते है।मध्यप्रदेश के भिंड जनपद के लहर निवासी शिवभक्त मनोज राजावत ने बताया कि वह कांवर लेकर आ रहे थे। उनकी कांवर गांव सभापुर  में हुए गड्ढों के कीचड़ में पैर फिसल जाने से गिर गई और उनकी कांवर खंडित हो गयी।ऐसे कई शिवभक्तों की कांवरे गड्ढो में हुए कीचड़ के कारण खंडित हो चुकी है।
परेशान शिवभक्तों व स्थानीय लोगों ने डीएम से मार्गो पर कार्य शुरू कराने की मांग की है।बरसात के बाद सर्वाधिक बुरा हाल शमशेरगंज मार्ग का है। ग्राम खडेपुर के पास तो बरसात के बाद हालात दलदल युक्त हो गए है। कासीराम आवास तथा आईटीआई स्कूल जाने वाले छात्र छात्राएं भी रोजाना आते जाते हैं और सभी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।परेशान लोगों व आईटीआई के छात्र छात्राओं ने जिलाधिकारी से जर्जर पड़े मार्ग पर निर्माण कराए जाने की मांग की है।