प्रिया नकुलनाथ ने चार ग्रामों में की महिलाओं से सौजन्य भेंट-महिला समूहों से की विविध विषयों पर चर्चा
छिन्दवाड़ा:- आप सभी जानती है कि वर्तमान समय में और इसके पूर्व भी छिन्दवाड़ा सहित हमारे म.प्र. में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार हुआ है। प्रदेश की 18 वर्षों की भाजपा सरकार ने कभी भी महिलाओं की सुध नहीं ली और अब जबकि चुनाव करीब है महिला मतदाताओं को साधने के प्रयास किये जा रहे हैं परन्तु समस्याओं का निराकरण आज भी नहीं किया जा रहा है।उक्त उदगार आज कांग्रेस नेत्री श्रीमती प्रिया नकुलनाथ ने ग्राम सिवनी प्राण मोती, खजरी, चौखड़ा व इमलीखेड़ा में ग्राम सम्पर्क के दौरान उपस्थित महिला समूहों से चर्चा के दौरान व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि श्री कमलनाथ जी ने अपने जिले की महिलाओं को समाज के सभी क्षेत्रों में सदैव समान अधिकार दिलाया है। हमारे जिले की नारिया लोकसभा, विधानसभा व राज्य सभा में प्रतिनिधित्व कर चुकी है। शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पुलिस, रेल्वे, बैंकिंग व अन्य क्षेत्रों में जिले की बेटियों ने छिन्दवाड़ा का नाम गौरवान्वित किया है। प्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार के दौरान दो-दो बेटियों ने एवेरेस्ट फतह की। यह सभी के सामने है।श्रीमती प्रियानाथ अपनी चर्चा के दौरान महिलाओं को उनके मताधिकार और विशेषकर प्रथम बार की मतदाता युवतियों को उनके मतदान का महत्व समझाते हुये प्रदेश में एक बार फिर से कमलनाथ जी की सरकार बनाने का अनुरोध किया।

