पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी ने दिव्यांग छात्रों को बांटे विकलांगता प्रमाण पत्र
325 दिव्यांग छात्र हुए लाभान्वित । दिव्यांगो और गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा - पं रमेश दुबे जी ।
चौरई । जनपद शिक्षा केंद्र चौरई के अंतर्गत शालाओं मे अध्ययनरत कक्षा पहली से 8वीं तक के आयोजित दिव्यांग छात्रों का चिकित्सीय मूल्यांकन शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पं रमेश दुबे जी शामिल हुए ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री दुबे ने कहा की भाजपा सरकार वंचित दिव्यांगजनों और समाज के अन्य गरीब वर्ग के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व सीएम शिवराज सिंह चौहान जी की सरकार ने समावेशी समाज के विकास और दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है दिव्यांगजन भी मन से मजबूत होते हैं दिव्यांगों और गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है।
पूर्व विधायक श्री दुबे द्वारा एलिमको जबलपुर के विशेषज्ञों और जिला मेडिकल बोर्ड के डाक्टरों का अभिनंदन किया और चयनित छात्रों को प्रमाण पत्र एवं सहायक उपकरण का वितरण किया गया ।

इस दौरान सुरेश शर्मा, पुरुषोत्तम मिश्रा, संतोष वर्मा, शुभम पालीवाल, गुड्डू शर्मा, प्रीतेश दुबे,अमन शर्मा, अभय दुबे बीआरसी मुकेश श्रीवास्तव, संकुल प्र प्राचार्य रामजी वर्मा, नेतराम सोनी प्रधान पाठक आरके तिवारी समेत शिक्षक गण एवं दिव्यांग विद्यार्थी मौजूद रहे ।

