प्रेस नोट थाना-खरखौदा जनपद-मेरठ दिनांक-06.10.2023*     दिनांक 26.09.2023 को ग्राम

प्रेस नोट थाना-खरखौदा जनपद-मेरठ दिनांक-06.10.2023*     दिनांक 26.09.2023 को ग्राम

 खंदावली में रोहित त्यागी पुत्र अशोक त्यागी की  मोटरसाइकिल की डिग्गी / बैंग में अवैध तमंचा रखे होने की सूचना फैन्टम पर नियुक्त कर्मचारीगण को प्राप्त हुई थी, जिस पर कर्मचारीगण आरक्षी दिनेश कुमार व आरक्षी संतोष कुमार द्वारा उक्त सूचना पर विश्वास कर रोहित त्यागी उपरोक्त के घर पर दविश दी गयी एवं घर में तलाशी के दौरान खड़ी टीवीएस मोटरसाइकिल के बैग में  एक अवैध तमंचा मिलने पर कर्मचारीगण के द्वारा रोहित त्यागी को बुलवाया गया तो वह तब तक घर से चुपचाप निकल चुका था । उसी समय रोहित के भाई अंकित को मय तमंचा के दोनों कर्मचारीगण थाने लेकर आये और उनके द्वारा इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0 424/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कराया था । आरोपी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में उक्त घटना रिकॉर्ड हो गयी,  अंकित के परिजनों द्वारा उक्त सीसीटीवी फुटेज दिखाते हुए उक्त तमंचा पुलिस द्वारा रखे जाने के एवं पारिवारिक रंजिश में रोहित व अंकित को झूँठा फंसाए जाने की शिकायत पुलिस के उच्चाधिकारीगण से की गयी । साथ ही उच्चाधिकारीगण, प्रिन्ट व इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में उक्त वीडियों देकर निष्पक्ष कार्यवाही किये जाने का अनुरोध किया, जिस पर उच्चाधिकारियों द्वारा उक्त प्रकरण की गहनता से छांनबीन कर निष्पक्ष कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । 
   उच्चाधिकारियों के निर्देशो के क्रम में घटना का सफल अनावरण करते हुए शुभम त्यागी पुत्र अनिल त्यागी व योगेश सैनी उर्फ मंटू पुत्र मंगराज  नि0गण ग्राम खन्दावली थाना खरखौदा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी ।
            उक्त घटना के अनावरण में अभियुक्तगण से की गई पूछ-ताछ, संकलित मैनुअल एवं इलैक्ट्रॉनिक साक्ष्य आदि से यह तथ्य प्रकाश में आये कि रोहित के पिता अशोक व चाचा रामदत्त, आदेश आदि भाईयों में पैतृक जमीन को लेकर पिछले काफी समय से रंजिश चली आ रही है और दोनों ही पक्ष येनकेन प्रकारेंण एक दूसरे को फंसाने के लिए प्रयासरत रहते हैं । मोहित त्यागी के द्वारा वैभव त्यागी की अवैध तमंचा के साथ फोटो सहित शिकायत की थी, इस पर वैभव त्यागी के द्वारा अपने साथी शुभम त्यागी व योगेश उर्फ मंटू से कहा कि मोहित आदि हमको फंसाए उससे पहले हम ही उसे फंसा देगें और तीनों ने मोहित त्यागी आदि को फंसाने की योजना बनायी । पूर्व योजना के अनुसार अभियुक्त वैभव द्वारा अपने साथियों शुभम व योगेश उर्फ मंटू  के साथ षडयंत्र रचकर दिनांक 26.09.2023 को समय करीब 07.00 - 07.30 बजे सायं जब रोहित अपने पुराने घर पर मौजूद था और उसकी उक्त टीवीएस मोटरसाईकिल घर के बाहर रास्ते में खड़ी थी उसी समय वैभव द्वारा एक तमंचा रोहित की मोटरसाईकिल के बैग में रख दिया तथा योगेश उर्फ 

मंटू रास्ते में खडे होकर रास्ते में आने जाने वाले लोगों की निगरानी करता रहा, जब दोनों ने मिलकर उक्त तमंचा रख दिया और किसी तीसरे व्यक्ति को पता नहीं चली तब  वैभव द्वारा तमंचा रखने के बाद शुभम से पुलिस को सूचना देने के लिए कहा गया, तभी शुभम ने रोहित को मोटरसाइकिल की डिग्गी में अवैध तमंचा लेकर धनौटा की ओर से खन्दावली आने की बात पुलिस को बतायी, इस पर फैन्टम पर नियुक्त आरक्षीगण द्वारा उक्त सूचना पर विश्वास करते हुए पहुँचने के लिए बताया तथा रोहित की मोटरसाइकिल व घर की जानकारी के लिए पूछा तो शुभम के द्वारा गाँव के बाहर रास्ते में दो व्यक्ति मिलने की बात कही इस पर दोनों आरक्षीगण द्वारा सहजभाव से विश्वास करते हुए बताए स्थान की ओर चले तो गाँव के बाहर वैभव व योगेश उर्फ मंटू दोनों मिले । वैभव के द्वारा दोनों पुलिस कर्मचारीगण को रोहित की मोटरसाईकिल के रंग व घर के बारे में जानकारी दी, जिस पर दोनों आरक्षीगण द्वारा रोहित के घर जाकर तलाशी हेतु उसके परिजनों से बात की । इसी बीच आरक्षी संतोष द्वारा बिना परिजनों की मौजूदगी के रोहित के घर में खडी मोटरसाईकिल के बैग में रखे तमंचे को इस उद्देश्य से बिना किसी दुर्भावना के देखना चाहा कि उक्त मोटरसाईकिल के बैग में तमंचा रखा है अथवा नहीं अकेले जाकर मोटरसाईकिल में तमंचा देखा और जब उसके द्वारा तमंचा देख लिया तब जाकर रोहित के परिजनों को तलाशी के लिए लेकर आये और रोहित के भागने पर उसके भाई अंकित को साथ लेकर आये थे, जिसके सम्बन्ध में उक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था । वैभव व रोहित आपस में चचेरे तहेरे भाई हैं तथा पैतृक जमीन को लेकर इन दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है, तथा रोहित ने एक ट्वीट किया था कि एक गाड़ी जिसका नम्बर HR 26 BC 8698 है जिसमें बदमाश घूम रहें हैं, हमारा परिवार दहशत में है, उक्त गाड़ी शुभम की थी, इस ट्वीट से शुभम भी रोहित से अंदुरुनी रंजिश रखने लगा । वैभव की शुभम व योगेश उर्फ मंटू से आपस में गहरी दोस्ती है, इसलिए वैभव ने शुभम व योगेश उर्फ मंटू के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया । 
उक्त अभियोग में साक्ष्य के आधार पर अभियोग में नामजद अभियुक्त अंकित  पुत्र अशोक नि0 ग्राम खन्दावली थाना खरखौदा मेरठ की नामजदगी गलत पायी गयी है तथा रंजिश के कारण अभियुक्त वैभव पुत्र रामदत्त को रोहित की मोटरसाईकिल में तमंचा रखने का तथा शुभम पुत्र अनिल व योगेश उर्फ मंटू नि0गण खन्दावली थाना खरखौदा मेरठ को उक्त षडयंत्र में शामिल होना पाया गया है । अभियुक्त शुभम त्यागी व योगेश सैनी उर्फ मंटू उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं अभियुक्त वैभव त्यागी फरार है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त–*  
1. शुभम त्यागी पुत्र अनिल नि0 ग्राम खन्दावली थाना खरखौदा मेरठ ।
2. योगेश सैनी उर्फ मंटू पुत्र मंगराज नि0 ग्राम खन्दावली थाना खरखौदा मेरठ । 
 *फरार –*
1.वैभव त्यागी पुत्र रामदत्त नि0 ग्राम खन्दावली थाना खरखौदा मेरठ ।