पत्नी ने बुर्का पहनकर किया पति का पीछा, चाय की दुकान पर किसी और के साथ पकड़ा रंगे हाथ; चैट से खुला था राज

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन के एक कार्यालय में बुधवार की दोपहर में भेष बदलकर बुर्के में पहुंची एक बाबू की पत्नी ने जमकर बवाल काटा।

दरअसल बुर्कें में पहुंची पत्नी को उसका बाबू पति कलेक्ट्रेट के बाहर एक चाय की दुकान पर मिल गया, जहां उसपर आरोप लगाते हुए महिला ने हंगामा करना शुरू किया, तो बाबू वहां से भागकर विकास भवन आ पहुंचा। पीछे-पीछे महिला भी वहां आ धमकी और हमलावर हो गई।

कार्यालय के कर्मियों ने किसी तरह से बीचबचाव किया। बाबू के पत्नी का आरोप है, कि उसके पति का किसी गैर महिला से संबंध हैं, जिसको लेकर दोनों में बवाल चल रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को कई बार शिकायत दे चुकी हूं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

महिला ने बताया कि वह झारखंड की रहने वाली है, और उसके पति विकास भवन में ही बाबू के पद पर तैनात हैं। आरोप है, कि उसके पति का किसी दूसरी महिला से संबंध है। जिसका पता उसे उनके मोबाइल चैट देखने से चला है।

इसी क्रम में बुधवार को पति को रंगे हाथों पकड़ने के लिए वह बुर्कें में जिला मुख्यालय पहुंची तो पता चला कि उसके पति किसी काम से ट्रेजरी आफिस में गए हुए थे। लेकिन वहां पहुंचने पर वह नहीं मिले। आरोप है, कि उस समय वह कलेक्ट्रेट के बाहर एक चाय की दुकान पर एक महिला के साथ बैठे थे।

कार्यालय के सहकर्मियों ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि विकास भवन में पति-पत्नी के आपसी विवाद की सूचना मिली थी, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।

मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में मौत

चिउरहा में ग्राम सोनरा निवासी एक युवक 11 दिन पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल हो गया था। स्वजन गोरखपुर स्थित एक अस्पताल में उन्हें भर्ती कराए थे, जहां उनका उपचार चल रहा था। मंगलवार की रात अचानक स्वास्थ खराब होने के कारण उनकी मृत्यु हो गई।

सोनरा निवासी नीरज पटेल छह जनवरी की रात में जिला मुख्यालय से सोनरा स्थित अपने घर आ रहे थे। वह अभी चिउरहा के पास पहुंचे थे कि कुछ कुत्ते उन्हें दौड़ाने लगे। जिनसे बचने के चक़्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।