नाहन- कालाअंब मार्ग पर दरार, नौणी के बाग को खतरा
नाहन, 26 जुलाई : शहर के तराई वाले इलाके “नौणी के बाग” में बीती रात की बारिश ने लोगो के होश उड़ा दिए है। शहर की गंदगी इलाके में एक खुले नाले में बहती है। लैंड स्लाइड के बाद नाले में मलबा भर जाने की वजह से ये नाला चोक हो गया है, लिहाजा सीवरेज के घरो में घुसने की आशंका भी पैदा हो गई है।
बता दें कि शहर की बोगरिया उठाऊ पेयजल योजना भी इसी इलाके से नाहन तक पहुंचती है। उधर, नाहन-कालाअंब मार्ग पर अघोरी कुटिया के नजदीक सड़क में दरारे पड़ गई है, आशंका है कि सड़क के धंसने की सूरत में मलबा नीचे तबाही मचा सकता है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक पहाड़ी का मलबा “नौणी का बाग” में पहुंचकर काफी नुकसान पहुंचा सकता है।


Pardeep kumar