बदायूं । (हिन्दुस्तान न्यूज नेटवर्क) जिला अस्पताल समय-समय पर चर्चाओं में आता रहता है लेकिन चिकित्सालय के अधिकारी एवं कर्मचारी इन मामलों को गंभीरता से नहीं लेते हैं जिससे चलते जिला अस्पताल के स्टाफ अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
के जिसका जीता जागता उदाहरण जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में बैड की जगह जमीन पर एक 28 वर्षीय अज्ञात युवक का बेहोशी हालत में इलाज चलता पाया गया।
बताया जाता है कि 28 वर्षीय युवक को बेहोशी की हालत में गुरूवार करीब साढ़े ग्यारह बजे रोडवेज बस स्टेंड के पास बेहोशी की हालत में पाया गया था। जिसको रोड़वेज बस के चालक परिचालक ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था।जहां उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में जमीन पर लिटाकर किया जा रहा था। खबर लिखे जाने तक यह युवक जमीन पर पड़ा हुआ था ।
ऐसी लापरवाही की जानकारी मरीज ने पत्रकारों को दी तो पत्रकारों ने वहां जाकर मामले को देखा।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड के स्टाफ की लापरवाही के चलते उसे अज्ञात युवक का इलाज जमीन पर किया जा रहा था। जिसके चलतेएक बार फिर जिला अस्पताल सावलों के घेरे व सुर्खिरयो में आ गया है ।
इस संबंध में जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनका मोबाइल नहीं मिल सका।
रिपोर्ट आकाश भाई