जसोल में दो दिवसीय मंहगाई राहत शिविर में विधायक मदन प्रजापत ने जनता को बांटे किट
जसोल में दो दिवसीय मंहगाई राहत शिविर में विधायक मदन प्रजापत ने जनता को बांटे किट
*महंगाई राहत कैम्प में ग्रामीण को वितरित किये गांरटी कार्ड*
*प्रशासन गांवों के संग 2 दिवसीय कैम्प सम्पन्न*
जसोल:- स्थानीय ग्राम पंचायत जसोल मुख्यालय पर 2 दिवसीय महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन गांव के संग अभियान 2023 शिविर शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। जसोल सरपंच ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि शिविर में महंगाई राहत कैम्प के अंतर्गत 100 यूनिट बिजली, उज्ज्वला योजना के अंतर्गत गैस सब्सिडी, नरेगा में 125 दिन रोजगार, अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट, पशुधन बीमा, मुख्यमंत्री चिरजीवी स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा योजना के रजिस्ट्रेशन करवाये गए।साथ ही पालनहार योजना,निःशुल्क यात्रा पास हेतु आवेदन, निःशुल्क बिजली कनैक्शन, आपसी सहमति के बंटवारे, शुद्धिकरण तथा अन्य न्यायालयों में लम्बित राजस्व प्रकरणें का निपटारा मौके पर ही किया गया । इस मौके पर उपस्थित पचपदरा विधायक मदन प्रजापत ने राजस्थान सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए ग्रामीणों से अधिकाधिक फायदा उठाने का आव्हान किया। शिविर में प्रधान भगवतसिंहजी जसोल ने भी प्रशासन गांव के संग अभियान को ग्रामवासियों के लिए अत्यधिक फायदेमन्द बताते हुए शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवेदनापूर्वक आमजन को राहत प्रदान करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर तहसीलदार पचपदरा इमरान खान, नायब तहसीलदार जसोल भरत सोनी, ग्राम विकास अधिकारी जसोल मोहन सिंह राठौड़, सहायक विकास अधिकारी ओमप्रकाश मेघवाल,गणपत सिंह तथा समस्त 22 विभागों के अधिकारी एवं जसोल ग्रामवासी उपस्थित रहे।