जंगल में गई पत्नी, पीछे-पीछे पहुंचा पति, पूरी कर ली जिद, फिर भी नहीं भरा मन, फिर जो किया, कांप गई पुलिस

जंगल में गई पत्नी, पीछे-पीछे पहुंचा पति, पूरी कर ली जिद, फिर भी नहीं भरा मन, फिर जो किया, कांप गई पुलिस

बैतूल पुलिस ने एक महिला के अंधेकत्ल का सनसनीखेज खुलासा किया है. जिले के चिचोली थानाक्षेत्र में बीते 13 फरवरी के दिन महिला की लाश घने जंगल के बीच एक नाले में बरामद हुई थी. मामला हत्या का ही था.

महिला के सिर पर धारदार हथियार से वार करके उसे एक बल्ली से बांधकर नाले में फेंका गया था. चार दिनों तक चली तफ्तीश के बाद खुलासा हुआ कि महिला का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही था. जिस महिला की लाश मिली थी उसका नाम इसवंती था. 17 साल पहले मंगल सिंह धुर्वे से शादी हुई थी. दो साल पहले रिश्तों में आई दरार से इसवंती पति मंगल सिंह को छोड़कर किसी दूसरे शख्स के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगी थी.

यह बात उसके पति मंगल को लगातार खटक रही थी. वो इसवंती को जान से मार डालने की फिराक में रहता था. 13 फरवरी के दिन जब इसवंती जंगल मे गई, उसी दौरान मंगल उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया. जंगल में इसवंती के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद आरोपी मंगल ने इसवंती के शव को एक लकड़ी की बल्ली से बांधा और जंगल के नाले में फेंककर फरार हो गया.

इसवंती का शव बरामद होने के बाद जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो उसके पति मंगल के फरार होने की जानकारी मिली. लगातार सर्चिंग के बाद आखिरकार मंगल सिंह ग्राम खामापुर में पकड़ाया. वो तीन दिन से छिपकर बैठा था. पूछताछ में मंगल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की वजह भी बताई. आरोपी ने बताया कि वो पत्नी के लिव-इन रिलेशनशिप में रहने से नाराज था, इसलिए घटना को अंजाम दिया.

तूल एडिशनल एसपी कमला जोशी ने बताया, '14 फरवरी को महिला के प्रेमी प्रीतम इवने ने पुलिस को बताया था कि आमापठार के जंगल में जामुन झीरी नाले के पास दिलीप उड़के के खेत में इसवंती का शव एक लकड़ी की बल्ली से बंधा हुआ मिला है. घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी मंगल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.'