चोरों ने पार किए 2 लाख 70₹ हज़ार के टमाटर, क़रीब 90 कैरेट टमाटर चोरी।

चोरों ने पार किए 2 लाख 70₹ हज़ार के टमाटर, क़रीब 90 कैरेट टमाटर चोरी।

जहां टमाटर के दाम आसमान छू रहे है वही एक तरफ़ चोरों के भी हौसले बुलंद है। कर्नाटक में 2 लाख 70 हज़ार के टमाटर चोरों ने पार किया क़रीब 90 कैरेट टमाटर खेत से चोरी कर ले गए। ‬
‪मामला कर्नाटक के सोमानाहल्ली गाँव हसन डिस्ट्रिक्ट का है। पुलिस ने हालिबेदू थाने में शिकायत दर्ज कर उचित कार्यवाही की करने का आश्वासन दिया है। जैसे ही सूचना मिली प्रशासन से लेकर पत्रकार तक सब दौड़े चले आए खेत पर मौक़े पर सरकारी महकमे के तमाम अधिकारी खेत पर पहुँचे परिवार को आश्वासन दिया और कहा जल्द से जल्द पुलिस टीम चोरों को पकड़ने का कार्य करेगी। परिवार के लोग न्याय की आस लगाए बाक़ी के टमाटर की रखवाली कर रहे है।