चितौड़गढ़ : बेगूँ में आज निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा

चितौड़गढ़ : बेगूँ में आज निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा

चितौड़गढ़। बेगूँ नगर में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा हर वर्ष की भाँति 20 जून मंगलवार को बेगूँ नगर में भ्रमण करेगी। मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथ भगवान रथ यात्रा महोत्सव हर वर्ष की तरह बडे ही धूमधाम के साथ बेगू्ँ नगर में मनाया जायेगा।इस अवसर पर भव्य रथयात्रा निकलेगी। 20 जून मंगलवार को केसरिया चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पर प्रात:7:15 बजे से अभिषेक एंव हवन होगा। प्रात:11:15 बजे से रथयात्रा प्रारम्भ होगी। जो केसरिया चौक स्थित मंदिर से लक्ष्मीनाथ मंदिर से लौहार मोहल्ला,छीपा मंदिर, सिलोरियों की बावडी,दामाजी की हवेली,भट्टो का मोहल्ला, सैन समाज मंदिर, भाटो के मोहल्ला स्थित चारभुजा मंदिर से वापस सैन समाज मंदिर, नोशालियाँ मोहल्ला,लालबाई चौक से सदर बाजार होती हुई केसरिया चौक स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुँचेगी। इस बीच में आने वाले सभी मंदिरों पर आरती पूजा अर्चना होगी। सांय 7:15 बजे महाआरती होगी व छप्पनभोग का प्रसाद चढाया जायेगा।