गोरखपुर - पुर्व ब्लाक प्रमुख,चैयरमैन स्व.ओमप्रकाश जायसवाल की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई
गोरखपुर जिले के चौरी चौरा के नगर पूर्व ब्लाक प्रमुख पुर्व चैयरमैन वरिष्ठ समाजसेवी स्व.ओमप्रकाश जायसवाल की चौथी पुण्य तिथि मनाया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष की युधिष्ठिर सिंह ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया औरकहा की स्व .ओमप्रकाश जायसवाल राजनेता बाद में थे वह पहले एक वरिष्ठ समाजसेवी थे और सरदार नगर ब्लाक और नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के चौमुखी विकास के लिए वह हमेशा से चिंतित रहते थे। भाजपा नेता अविजित जायसवाल ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया और मिहिर जायसवाल ने कहा की उनके आदर्शो पर चलकर उनके सपनों को पुरा करने का कार्य किया जाएगा। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री आरडी सिंह, राजाराम कनौजिया, के एम माझवार अनूप जायसवाल,योगेन्द्र जायसवाल, सोनू वर्मा,संजय वर्मा,रवि जायसवाल,अंकित जायसवाल, सन्नी जायसवाल,प्रसन्ना जायसवाल,रवि गुप्ता, रंजीत सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

