गौरव खन्ना की शादी का वीडियो VIRAL, सिंदूर दान से लेकर फेरे और लावा मिलान तक, कानपुर में सजी थी दूल्हे की बारात

गौरव खन्ना की शादी का वीडियो VIRAL, सिंदूर दान से लेकर फेरे और लावा मिलान तक, कानपुर में सजी थी दूल्हे की बारात

'बिग बॉस 19' के सबसे मशहूर स्टार्स में से एक गौरव खन्ना की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें वो अपनी पत्नी के साथ सभी रस्में निभाते नजर आ रहे हैं। गौरव की शादी कानपुर में हुई थी और ये क्लिप काफी प्यारी है।

गौरव खन्ना की शादी का वीडियो

'बिग बॉस 19' के घर में एक नाम जो सबसे ज्यादा फेमस हो रहा है और बाहर की दुनिया में भी तहलका मचाए हुए है, वो हैं गौरव खन्ना। टीवी एक्टर वैसे तो पहले से ही फेमस थे लेकिन शो में आने के बाद से वो और भी ज्यादा छा गए हैं। गौरव को लेकर शो के अंदर और बाहर हर जगह बातें होती रहती हैं। उनसे जुड़ी हर एक बात सामने आती है, इसमें उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला भी हैं।

गौरव खन्ना ने 'स्वरागिनी' की एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला से 2016 में अपने शहर कानपुर में शादी की थी। इस मौके पर छोटे पर्दे से उनके कई मौजूद रहे जिनमें हुसैन कुवाजेरवाला और उनकी पत्नी टीना, पूजा बनर्जी और कुणाल वर्मा, अनुज सचदेवा समेत और भी लोग थे।

 

 

 




गौरव खन्ना की शादी का क्लिप

गौरव की शादी की एक सुंदर सी क्लिप अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उनकी पत्नी को सिंदूर लगाने से लेकर मंगलसूत्र बांधने तक और शादी की हर रस्म निभाते हुए एक वीडियो सामने आया है, जो गौरव के खास दिन का है। इसमें वो और भी ज्यादा यंग लग रहे हैं और उनकी पत्नी आकांक्षा बेहद खूबसूरत लग रही हैं।


फिल्मी है लव स्टोरी

उनकी मुलाकात कैसे हुई और कैसे वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए! और तो और, उनकी प्रेम कहानी इतनी फिल्मी है कि यह किसी फिल्म की बेहतरीन स्क्रिप्ट साबित हो सकती है। दोनों में 10 साल का उम्र का फासला है। आकांक्षा पति गौरव से 10 साल छोटी हैं।