खेल खेल हुआ विवाद,चले लाठी डंडा राड़ व चाकू

कृष्णा पाण्डेय बहराइच! थाना फखरपुर के वजीरगंज बाजार में बीते 28जून को बच्चों के खेल खेल में विवाद हुआ था लड़ाई झगड़े की बात को लेकर बचाने गए युवक को नफीस पुत्र ननकऊ, सफीक पुत्र ननकऊ, मेराज पुत्र ननकऊ, वकील पुत्र ननकऊ निवासी वजीरगंज ने हमला कर दिया मामले को देख दौड़े परिजन बचाव करने पहुंचे अब्दुल हकीम पुत्र यासीन असलम पुत्र सलीम शमा परवीन पत्नी मोहर्रम अली बचाने लगी तो उनको भी मारने लगे शोर शराबा पर तमाम लोग दौड़कर बीच बराव कराया। नफीस व उनके साथियों द्वारा लोगों को तमाम भद्दी भद्दी गालियां दी तथा मोहर्रम अली को जान से मारने की धमकी दी। बताते चलें कि घायल युवक मोहर्रम अली को नफीस ने छोरी से वार किया वही शफीक ने सर पर वार किया जिससे युवक के सर पर चोट लग गई वकील ने राड से युवक के हाथ पर वार किया जिससे युवक का हाथ टूट गया मेराज के द्वारा युवक के सर पर वार करने से युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा हल्ला गुल्ला सुनकर दौड़े परिजनों के ऊपर भी युवक दबंगों ने हमला कर दिया जिसमें घायल युवक की पत्नी शमा परवीन को गंभीर चोट आई मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल छा गया हुई वारदात में मोहर्रम अली पुत्र यासीन, अब्दुल हकीम पुत्र यासीन, असलम पुत्र सलीम, आदिल पुत्र मोहर्रम अली, शोएब पुत्र असलम, शमा परवीन पत्नी मोहर्रम अली, को गंभीर चोट आई वही वारदात को लेकर घायलों को इलाज हेतु फखरपुर से बहराइच जिला अस्पताल रेफर किया गया था। *आरक्षी से परेशान युवक पहुंचा पुलिस अधीक्षक कार्यालय* घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा था जिससे आरक्षी से परेशान युवक पहुंचा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी बीती बताते हुए। यह वारदात को लेकर थाने में तैनात आरक्षी इबरार के द्वारा पीड़ित पक्ष शमा परवीन पत्नी मोहर्रम अली को बार-बार धमकी दी जा रही है सुला कर लो वरना जेल भेज डालेंगे परेशान होकर युवक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही मार पीट करने वाले युवक खुले आम घूम रहे हैं।

खेल खेल हुआ विवाद,चले लाठी डंडा राड़ व चाकू
खेल खेल हुआ विवाद,चले लाठी डंडा राड़ व चाकू