किशनी क्षेत्र के दिवंनपुर के पास गांव समदपुर पर कभी भी हो सकता है हादसा।

ग्राम समदपुर निवासी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनके गांव के सामने से एक मार्ग दिवंहपुर होता हुआ रठेह तक जाता है।

किशनी क्षेत्र के दिवंनपुर के पास गांव समदपुर पर कभी भी हो सकता है हादसा।

रचित पाण्डेय पत्रकार

किशनी/मैनपुरी।पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है ।कई गांवों में जलभराव के चलते लोग घरों में कैद है। गांव की मुख्य सड़के कीचड़ व दलदल से पटी पड़ी हुई है  बरसात के बाद कई मुख्य सड़को पर आवागमन करना एक खतरा बना हुआ है ।ऐसी ही एक सड़क बारिश के बाद जगह जगह से धसक रही है। शुक्रवार को स्कूली बच्चों की गाड़ी हादसे का शिकार होने से बच गई।क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी से मार्ग को अतिशीघ्र ठीक कराने की मांग की है। ग्राम समदपुर निवासी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि उनके गांव के सामने से एक मार्ग दिवंहपुर होता हुआ रठेह तक जाता है ,पर मार्ग का जिस प्रकार से निर्माण हुआ था उसी समय ग्रामीणों ने घटिया सामग्री की आवाज उठाई थी । पर किसी ने ध्यान नही दिया अब कई दिनों से हो रही बरसात के चलते मार्ग कई जगह पर दरक व धसक रहा है जिस कारण गहरे गड्ढे भी लोगों  के लिए जानलेवा साबित हो सकते है। शुक्रवार सुबह एक स्कूली बस बच्चो को लेकर निकल रही थी की अचानक गड्ढे के पास चालक ने बस रोक ली बरना हादसा हो सकता था।ग्रामीण धर्मेन्द्र कुमार यादव,बलराम सिंह फौजी, भारत सिंह, जिलेदार, राकेश चन्द्र, गजराज सिंह, अनार सिंह, राजू यादव, वेद प्रकाश शास्त्री, सुरेश चन्द्र, उपदेश मास्टर, मनोज कुमार, राहुल, बीटू, पुष्पेंद्र, कल्लू, संतोष कुमार, संजीप, बाला जी, बबलू, कमलेश, जनवेद, अनोज, जितेन्द्र, ब्रह्मानंद, रजीप, गोलू, विमलेश,आदि ने जिलाधिकारी से मार्ग पर निर्माण कराने की मांग की है।