काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत

खुटहन/ जौनपुर स्थानीय थाना क्षेत्र में बीते तीन दिन से बारिश हो रही है।जिसमे किसान अपने अपने खेतो को संवारने में जुटे हुए हैं।मक्का और धान,इत्यादि फसलों की खेती के लिए किसान जोरो पर खेत में लगे हुए हैं।ऐसे में खुटहन ग्राम निवासी रामपाल मौर्य भी खेत में मेडबंदी का कार्य कर रहे थे, बरसात हो रही थी ठीक उसी समय आसमान से काल बनकर बिजली गिरी जिसके चपेट में आने से रामपाल बेहोश हो गए।परिजन आनन फानन में उनको बेहोशी की हालत में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।रोते बिलखते परिवार वाले उनके शव को ले कर घर आए।वहा पुलिस पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया और पीएम के लिए भेज दिया।

काल बनकर गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत