करछना में मासूम की सिर कूचकर निर्मम हत्या, घर के बाहर से खेलते हुए हो गया था लापता...

प्रयागराज : जनपद में यमुनानगर के औद्योगिक क्षेत्र थाना में बड़ी हल्दी गांव में एक मासूम का सिर कूंच कर हत्या कर दी गई, उसका शव घर के पीछे स्थित एक खंडहर नुमा मकान में गुरुवार सुबह मिला तो इलाके में हड़कंप मच गया, वह बुधवार शाम को घर के सामने खेलते हुए गायब हो गया था घटना से परिवार में कोहराम मच गया, मिली जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र थाना के बड़ी हल्दी गांव निवासी कामरान का आठ वर्षीय बेटा तमीम उर्फ बाबू बुधवार शाम को घर के सामने खेलते समय लापता हो गया था काफी खोजने के बाद जब उसकी जानकारी नहीं मिली तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद गुरुवार सुबह बच्चे तमीम का शव घर के पीछे एक सुनसान खंडहर नुमा मकान में मिला, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर परिवार समेत अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए, पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मासूम की निर्मम हत्या की गई है । जिसके सिर पर गंभीर चोट के निशान भी बने हैं वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, डाग स्क्वायड के साथ फील्ड यूनिट ने भी पड़ताल की है एसीपी करछना अजीत सिंह चौहान के मुताबिक पीड़ित परिजनों की तहरीर पर बच्चे के अपहरण का मुकदमा कल रात को ही दर्ज कर लिया गया था जो कि आज सुबह उसका शव मिला है उसके सिर पर चोट के निशान हैं खाकी मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।