उ•प्र• फ़ैक्ट चेकर और ऑल्ट न्यूज़ सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ FIR दर्ज, मुज़फ़्फ़रनगर स्कूल मामले में FIR.

Uttar Pradesh Mujaffazanagar

उ•प्र• फ़ैक्ट चेकर और ऑल्ट न्यूज़ सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर के खिलाफ FIR दर्ज, मुज़फ़्फ़रनगर स्कूल मामले में FIR.

उत्तर प्रदेश : मुज़्फ़्फ़रनगर के स्कूल का वायरल वीडियो शेयर करने के मामले में फ़ैक्ट चेकर और ऑल्ट न्यूज़ के सह-संस्थापक मोहम्मद ज़ुबैर के ख़िलाफ़ बाल संरक्षण अधिनियम (पोक्सो एक्ट) के तहत एफ़आईआर दर्ज की गई है। 

उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर के एक निजी स्कूल में टीचर के कहने पर बच्चों से अपनी ही क्लास में पढ़ने वाले मुसलमान बच्चे को पिटवाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। 

ये घटना मुज़फ़्फ़रनगर के मंसूरपुर पुलिस स्टेशन के तहत पड़ने वाले खुब्बापुर गांव की है। 

पुलिस ने महिला टीचर के ख़िलाफ़ भी एफ़आईआर दर्ज की है। 

यही वीडियो मोहम्मद ज़ुबैर ने भी शेयर किया था. हालांकि, इस वीडियो में बच्चे की पहचान ज़ाहिर हो रही थी। 

ज़ुबैर के ख़िलाफ़ एफ़आईआर। 

शिकायतकर्ता ने यही कहते हुए एफ़आईआर दर्ज करवाई है। 

शिकायतकर्ता का नाम विष्णुदत्त है, जो खुब्बापुर के ही निवासी हैं। 

इस घटना के वीडियो को बाद में ज़ुबैर ने डिलीट कर दिया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग लोगों से चाहता है कि वीडियो डिलीट किया जाए तो वीडियो डिलीट कर दिया। 

पिछले साल एक ट्वीट पर हुई एफ़आईआर के बाद मोहम्मद ज़ुबैर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ़्तार किया था, हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 23 दिन की कै़द के बाद ज़ुबैर को रिहा कर दिया गया था।