उन्नाव: आसीवन थाना इंचार्ज अखिलेश तिवारी का हुआ तबादला, मिली नई ज़िम्मेदारी,
Asiwan Unnao Uttar Pradesh.



उन्नाव : उन्नाव आसीवन थाने में तैनात श्री अखिलेश तिवारी का हुआ तबादला, ज़िले भर कई थानों के इंचार्ज का हुआ तबादला, आसीवन थाना इंचार्ज जो की सरल स्वभाव, उच्च व्यक्तित्व, ग़रीबों की हमेशा मदद करने वाले थाना इंचार्ज अखिलेश तिवारी के तबादले की खबर सुनते ही उनके चाहने वालों के चेहरे पर मायूसी सी छा गई, अखिलेश तिवारी का व्यवहार उनकी बात चीत एक साधारण आदमी को अपने न्याय की किरण जगाती थी, जो व्यक्ति कभी थाने के नाम से डरता था वो श्री अखिलेश तिवारी की कार्यशैली से खुश था, श्री अखिलेश तिवारी ने कहा आप लोग उम्मीदों की बदौल आज यहाँ तक पहुँचा हूँ आप लोग मेरे लिए प्रार्थना
(दुआ) करो के और तरक़्क़ी करें, आप लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूँ मैं, लोगों का कहना है जब से उन्होंने आसीवन थाने का चार्ज लिया है घटनाओं पर अंकुश लगा है, गुंडागर्दी करने वाले दबंग लोग आसीवन थाने की रेंज से बाहर रहते थे, आसीवन थाने में जब से अखिलेश तिवारी का आगमन हुआ तब से एक भी घटना गुंडागर्दी वाली नहीं हुई, अखिलेश तिवारी का नाम सुनकर गुंडे माफिया थर थर काँपने लगते है, अखिलेश तिवारी का नाम सुनते ही गुंडे बदमाश अराजकता फैलाने वाले अपने आप सरेंडर हो जाते है, क्राइम का बहुत बारीकी से अध्ययन करते है, उनका कहना यदि थाने में कोई गरीब व्यक्ति अगर अपनी समस्या लेकर आता है हम उसे अपने घर के सदस्य की तरह संभव मदद करते हैं , उस गरीब को ये न लगे के न्याय हमारे लिए नहीं बना है।
वहीं दूसरी तरफ़ जैसे ही तबादला की खबर आई उनसे मिलने वाला की लाइन लग गई, नगर रसूलाबाद के जाना माना नाम सैय्यद बज़्में हैदर, राजू खां, चेयरमैन पद के प्रत्याशी दिलशाद अहमद, नाज़ आलम, एडवोकेट तौफीक खां, मुशीगंज के प्रधान नापेंन्द्र सिंह , रसूलाबाद चौकी प्रभारी अचल कुमार वर्मा, दीवान मौर्य, होमगार्ड हनुमान यादव भी उनसे मिलने पहुँचे, श्री अखिलेश तिवारी ने सबको धन्यवाद कहा सबको आप लोग अपना काम अपनी ज़िम्मेदारी से करो हमारा क्या है हम तो आज यहाँ कल वहाँ, श्री अखिलेश तिवारी का तबादला बीघापुर में हुआ है आसीवन थाने के नए इंचार्ज श्री संदीप कुमार मिश्र होंगे जो कि सेहरामऊ थाना इंचार्ज रह चुके है।

