उत्तर प्रदेश : घोसी उपचुनाव में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा गुंडों माफ़ियाओ की शरणस्थली है सपा, विकास के बल पर घोसी में कमल खिलेगा।

Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश : घोसी उपचुनाव में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा गुंडों माफ़ियाओ की शरणस्थली है सपा, विकास के बल पर घोसी में कमल खिलेगा।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडे माफियाओं के साथ ही अपराधियों को संरक्षण देती है। यह पार्टी अपराधियों की शरण स्थली है। उन्होंने घोसी ब्लॉक सहित अन्य स्थानों पर हुए हत्याओं का जमकर उदारण देते हुए ऐसे प्रत्याशी से घोसी को बचाने की जनता से अपील करते हुए कहाकि हमारी सरकार गरीबों महिलाओं के साथ है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा क‍ि समाजवादी पार्टी के जनसभा में गैर जनपदों से बसों में भर कर जमानत बचाने के लिए संख्या लाई गई थी। जनता विकास को तरजीह देती है, भीड़ को नहीं। भाजपा प्रत्याशी विकास के बल पर ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीतेगा और घोसी का चतुर्मुखी विकास होगा। डिप्टी सीएम बुधवार को घोसी विधानसभा के बड़ागांव स्थित भाजपा कार्यालय के केंद्रीय चुनाव कार्यालय पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

गुंडे, माफ‍ियाओं को संरक्षण देती है सपा: ब्रजेश पाठक  
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा गुंडे, माफियाओं के साथ ही अपराधियों को संरक्षण देती है। यह पार्टी अपराधियों की शरण स्थली है। उन्होंने घोसी ब्लॉक सहित अन्य स्थानों पर हुए हत्याओं का जमकर उदारण देते हुए ऐसे प्रत्याशी से घोसी को बचाने की जनता से अपील करते हुए कहाकि हमारी सरकार गरीबों, महिलाओं के साथ है। गैस सिलेंडर के दामों में कमी करने के साथ ही रक्षाबंधन पर बसों में यात्रा मुफ्त करके महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है।

ड‍िप्‍टी सीएम ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला गैस योजना, शौचालय, जन धन खाता, राशन कार्ड में महिलाओं को मुखिया बनाकर महिलाओं को उनका सम्मान दिलाने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है। टड़ियाव में 100 बेड का अस्पताल, इंदारा से दोहरीघाट आमान परिवर्तन, इंदारा रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण, सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय का निर्माण कर इंटरनेट की सुविधा देकर गावों में ग्रामीणों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

सरकारी विद्यालयों में सुविधाएं प्रदान कर बच्चों को पढ़ने हेतु प्रेरित करना, एमडीएम, जूता मोजा सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही भोजन के लिए निशुल्‍क राशन, दवा, शिक्षा के लिए निशुल्‍क पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराने का कार्य भारतीय जनता पार्टी ने किया है। इसके साथ ही सभी को समान रूप से निर्बाध बिजली एवं पानी भी उपलब्ध कराया है। घोसी बस स्टेशन का निर्माण, पकड़ी ताल एवं फतहपुर तक नरजा का सुंदरीकरण के प्रस्ताव के साथ ही प्रत्येक गाली चौराहों के सड़कों के निर्माण कार्य का प्रस्ताव भी भेजा गया है, जो जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री नरेन्द्र कश्यप, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, कृष्णकांत राय आदि उपस्थित थे।