'इश्क' के सेट पर करीब थे आमिर खान और जूही चावला, काजोल बोलीं- मुझे अकेला छोड़ दिया, बात करने का मन नहीं करता था

'इश्क' के सेट पर करीब थे आमिर खान और जूही चावला, काजोल बोलीं- मुझे अकेला छोड़ दिया, बात करने का मन नहीं करता था

काजोल ने एक इंटरव्यू में 'इश्क' के शूट का वाकया बताया। काजोल ने कहा कि आमिर खान और जूही चावला करीब थे और उन्हें अकेला छोड़ दिया। काजोल ने यह भी कहा कि उनका सेट पर किसी से बात करने का मन नहीं करता था।

 

'इश्क' के सेट पर करीब थे आमिर खान और जूही चावला, काजोल बोलीं- मुझे अकेला छोड़ दिया, बात करने का मन नहीं करता था, pic: BCCL and x.com Team Juhi Chawla 

 

काजोल ने एक इंटरव्यू में आमिर खान और जूही चावला के बारे में खुलासा किया, जिनके साथ उन्होंने साल 1997 में आई इंदर कुमार की फिल्म 'इश्क' में काम किया था। इस फिल्म में अजय देवगन भी थे, और उनकी जोड़ी काजोल के साथ थी। फिल्म में चार बड़े स्टार्स थे, पर इसके बावजूद काजोल को अकेलापन महसूस हुआ। काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया कि आमिर और जूही काफी करीब थे और उन्हें अकेला छोड़ दिया।

Actoress Kajol  ने 'द मैशेबल्स' से बातचीत में बताया कि कई बार उनका सेट पर किसी से बात करने भी मन नहीं करता था। वैसे बता दें कि 'इश्क' के सेट पर ही अजय देवगन ने काजोल को उनकी रिंग के साथ प्रपोज किया था। फिल्म की 26वीं एनिवर्सरी पर जब काजोल ने एक पोस्ट किया था, तो उस पर अजय ने कमेंट्स में प्रपोजल वाली बात बताई थी।

 



आमिर खान और जूही चावला के लिए यह बोलीं काजोल

खैर, अब काजोल की बात करें तो उन्होंने Amir Khan और जूही चावला को लेकर कहा, 'आमिर की डायरेक्टर के साथ दोस्ती थी और जूही चावला भी उनकी दोस्त थी। इसलिए उन तीनों का एक ग्रुप था, और वो करीब थे। फिर मैं और अजय थे और फिर मैं ही रह गई। सेट पर कुछ दिन ऐसे भी होते थे जब मैं किसी से बात नहीं करना चाहती थी।'

 

क्यों अलग-थलग रहती थीं काजोल? बताई ये वजह

काजोल से जब पूछा गया कि उन्होंने शूट के दौरान खुद को सबसे अलग-थलग क्यों रखा, तो बोलीं, 'हमने 300 दिन साथ बिताए। उस फिल्म को बनने में 300 दिन लगे। हमें नहीं पता कि हमने इतने दिनों तक क्या किया। हम हर दिन सेट पर 8-10 घंटे बिताते थे। मैं हर समय उन सभी से बात नहीं कर सकती। मैं सोशल होने की कोशिश कर सकती हूं लेकिन मैं लगातार बात नहीं कर सकती।'


'मां' को लेकर चर्चा में काजोल, 27 जून को रिलीज

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो Kajol Busy in Permote to  her New Movie Maa, जो 27 जून को रिलीज होगी। इसे उनके पति अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म को विशाल फरिया ने डायरेक्ट किया है। इसमें इंद्रनील सेनगुप्ता और रोनित रॉय भी हैं।