आज शूटिंगबाल फैडरेशन बी आफ इंडिया कार्यकारिणी बैठक मे लिये गए   महत्वपूर्ण निर्णय।

आज शूटिंगबाल फैडरेशन बी आफ इंडिया कार्यकारिणी बैठक मे लिये गए   महत्वपूर्ण निर्णय।
आज शूटिंगबाल फैडरेशन बी आफ इंडिया कार्यकारिणी बैठक मे लिये गए   महत्वपूर्ण निर्णय।

राष्ट्रीय जूनियर शूटिंगबाल सवाई मानसिंह स्टेडियम के इंडोर स्टेडियम मे चल रही 42 वी जूनियर राष्ट्रीय शूटिंगबाल चैम्पियनशिप के दूसरे दिन आज शूटिंगबाल फैडरेशन बी आफ इंडिया कार्यकारिणी बैठक मे लिये निर्णयों मे 42 वी सब जूनियर बालक बालिका राष्ट्रीय शूटिंगबाल चैम्पियनशिप पटना बिहार मे दिसम्बर माह मे करवाने का निर्णय लिया गया। वही गोवा मे प्रथम बीच शूटिंगबाल चैम्पियनशिप करवाने हेतु समिति गठित की गयी। जिसके चैयरमेन गंगाधरिया फैडरेशन वाइस प्रसिडैंट को बनाया गया। एशिया शूटिंगबाल फैडरेशन की टैक्निकल कमेटी की बैठक रखी गयी। जिसमें प्रथम वर्ल्ड कप देहली मे फरवरी 24 मे करवाने का निर्णय लिया गया। बैठक मे राजस्थान शूटिंगबाल एशोसिएशन अध्यक्ष दयानन्द उपाध्याय व महासचिव डा ओ. पी. माचरा   उपस्थित रहें। बैठक दौरान फैडरेशन महासचिव रविन्द्र तोमर व सीनियर वाईस प्रसिडैंट गंगाधरिया ने जयपुर मे हो रहे इस भव्य राष्ट्रीय खेल आयोजन के लिये राजस्थान शूटिंगबाल एशोसिएशन कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुये राज्य संघ अध्यक्ष दयानन्द उपाध्याय व महासचिव डा. ओ. पी. माचरा का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया। 

आज मुख्य अतिथि के रूप कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पूर्व खेल मंत्री भारत सरकार , ओलंपिक के रजत  पदक विजेता पधारे और खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की ।
आज खेले गये मैचो के परिणाम निम्न रहें। जिसमें राजस्थान बॉयज वर्ग में मध्यप्रदेश को 21-9 से गुजरात को 21-18 से , छत्तीसगढ़ 21-8 से जीते वही  बालिका वर्ग में राजस्थान ने उत्तराखंड को 21-13 से जिता और दिल्ही से 21-15 से हार का सामना करना पड़ा ।
क्वाटर फाइनल में बालक वर्ग में मुकाबला पंजाब वर्सेज गुजरात , दिल्ली वर्सेज हरियाणा , महारष्ट्र वर्सेज राजस्थान में मुकाबला ,
वही बालिका वर्ग में महारष्ट्र वर्सेज वेस्ट बंगाल , राजस्थान वर्सेज हरयाणा , उत्तर प्रेदश वर्सेज  कर्नाटक , गुजरात वर्सेज दिल्ही में मुकाबला कल खेले जाएंगे।