Video Viral: इंदौर के इस जेल में डिप्टी जेलर ने कैदी को जमीन पर पटककर लात-घूसों से पीटा, सस्पेंड

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रभार वाले जिले इंदौर की महू जेल में कैदी के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें डिप्टी जेलर मनोज चौरसिया एक कैदी को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं.

डिप्टी जेलर सादी वर्दी में हैं और कैदी को जमीन पर पटककर लात से पीट रहे हैं. यह वीडियो वायरल होने के बाद डिप्टी जेलर मनोज चौरसिया को सस्पेंड कर दिया गया है.

जब डिप्टी जेलर मनोज चौरसिया कैदी के साथ मारपीट कर रहे थे, उस दौरान दो जेल कर्मचारी महेंद्र और दया किशन देख रहे थे. यह वीडियो वायरल होने के बाद मनोज चौरसिया को सस्पेंड कर दिया गया है. जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया कि मनोज चौरसिया को सस्पेंड करते हुए उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं. बताया जाता है कि कैदी राजेंद्र चौहान ने इसकी शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की थी. उसने आरोप लगाया था कि डिप्टी जेलर वसूली करना चाहते हैं. इसी के चलते उसे उसके साथ मारपीट की गई थी. इस मामले की जांच के आदेश हो गए हैं. जेल विभाग के आलाधिकारियों ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है.

जेल से छूटे कैदी ने किया खुलासा

बताया जाता है कि राजेंद्र चौहान भी अभी जेल से छूट चुके हैं जबकि एक अन्य कैदी ने जेल से छूटने के बाद वीडियो वायरल करते हुए पूरा मामले की शिकायत कलेक्टर आशीष सिंह से की थी, जिसके बाद जेल विभाग के महानिदेशक ने मनोज चौरसिया को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं.

कैदी लगता रहा गुहार

डिप्टी जेलर मनोज चौरसिया द्वारा मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पूरा मामले की जांच शुरू हो गई है. इसमें डिप्टी जेलर के साथ एक अन्य जेल कर्मचारी भी लातों से मारपीट करते हुए देखा जा सकता है. 1 मिनट 47 सेकंड का वीडियो वायरल होने के बाद अब डिप्टी जेलर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है.