Praveen*बरगवां पुलिस की कार्यवाही* सिंगरौली जिले के बरग

ब्रेकिंग न्यूज the Bharat news reporter Praveen*बरगवां पुलिस की कार्यवाही* 

सिंगरौली जिले के बरगवा 

*30 हज़ार की अवैध शराब के साथ तीन धराये, बेचने से पूर्वी ही पुलिस ने पकड़ा*

*अवैध हथियार के दम पर दहशत फैलता एक गिरफ्तार, 12 बोर का कट्टा व 2 जिंदा कारतूस बरामद*

एक बार फिर बरगवां पुलिस ने अवैध शराब के नेक्सस को तोड़ते हुए क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ *तीन आरोपियों* को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस को उनके पास से भारी मात्रा में *देसी व अंग्रेजी शराब एवं बियर* मिली है। वहीं एक अन्य कार्यवाही में अवैध हथियार के दम पर लोगों को बीच दहशत फैलाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके पास से *12 बोर का देसी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस* मिले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के *ग्राम गांगी में अपराध विवेचना में लगे सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह चंदेल* को मुखबिर द्वारा सूचना लगी की *ग्राम चिंगो* में कुछ व्यक्ति अवैध तौर से शराब छुपा के रखें हैं, जिसे जल्द ही बेचा जाएगा। उन्होंने इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद *पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी* के निर्देशन *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा* के मार्गदर्शन एवं *एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे* के पर्यवेक्षक में बरगवां *निरीक्षक आर पी सिंह* ने एक विशेष टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर रेड कार्रवाई की, जहां *ग्राम चिंगो में किराना दुकान चला रहे अजय सिंह बघेल* को दुकान के पास परछी में छुपा कर रखे अवैध शराब के साथ धर दबोचा गया। पुलिस ने *अजय के साथ सहयोगी रहे राजेश वैश्य एवं अशोक रजक* को भी पड़ा है। बताया जा रहा है कि इन दोनों की मदद से अजय अवैध शराब के कारोबार में लिप्त था। पुलिस को उनके पास से *160 पाव कल 28.8 लीटर गोवा व्हिस्की कीमती 17600, 32 नग केन पावर 10000 सुपर बियर कुल 16 लीटर कीमत 3488 एवं 100 पाव देसी प्लेन मदिरा कुल 18 लीटर 9000 कीमत* की मिली है। पुलिस द्वारा पकड़ी गई *कल 62 लीटर शराब की कुल कीमत करीब 30 हजार* आंकी जा रही है। पकड़े गए आरोपी *अजय सिंह बघेल* पिता बाबूलाल सिंह बघेल उम्र 26 वर्ष निवासी चिंगो, *राजेश कुमार वैश्य* पिता बैजनाथ वैश्य उम्र 31 वर्ष एवं *अशोक रजक* पिता रामाधार रजक उम्र 26 वर्ष दोनों निवासी धरसडा को अपराध क्रमांक 809/23 आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया है।

एक अन्य कार्यवाही में सूचना के आधार पर *गांगी तिराहे पर* लोगों को हथियार के दम पर डरा कर दहशत फैलाते *राजकुमार खैरवार पिता जगलाल खैरवार उम्र 26 वर्ष निवासी भौडार* को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से *6000 कीमत का 12 बोर का देसी कट्टा एवं 2 जिंदा कारतूस* बरामद हुए हैं। पुलिस ने अपराध क्रमांक 808/23 आर्म्स एक्ट की धारा 25/ 27 के तहत आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन कार्यवाही में पकड़े गए सभी आरोपियों को पुलिस ने आज न्यायालय में पेश किया है।

उक्त कार्यवाहियों में निरीक्षक आर पी सिंह के साथ सहायक उपनिरीक्षक अजीत सिंह चंदेल, पंकज सिंह, प्रधान रक्षक राजकुमार विश्वकर्मा एवं अनूप मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा।