Metro... In Dino ट्रेलर: चार नए कपल्‍स, पर वही घिसी-पिटी कहानी! 3.17 मिनट बाद लोग प्रीतम-अरिजीत की कर रहे बातें

Metro... In Dino ट्रेलर: चार नए कपल्‍स, पर वही घिसी-पिटी कहानी! 3.17 मिनट बाद लोग प्रीतम-अरिजीत की कर रहे बातें

अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें चार अलग-अलग पीढ़ी के कपल्स की कहानी है। सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

 

'मेट्रो... इन दिनों' का ट्रेलर रिलीज।

 

अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो... इन दिनों' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इसमें चार कपल की कहानी दिखाई गई है, जो अलग-अलग जेनेरेशन को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर के अलावा, अली फजल, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता और अनुपम खेर नजर आ रहे हैं। फिल्म 4 जुलाई को थिएटर में रिलीज होगी लेकिन उसकी झलक देखकर फिल्म का मोटा-माटी अंदाजा हो जाता है।

टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ ‘ Metro In Dino का ट्रेलर 3.17 मिनट का है। इसमें जोड़ियां बनाई गई हैं। हर कहानी एक रिश्ता है, शहर से, वक्त से या खुद से। इस मूवी को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने प्रोड्यूस्ड किया है। इसके को-प्रोड्यूसर शिव चनाना हैं। इसकी स्टोरी और स्क्रीनप्ले अनुराग बसु ने लिखआ है। वहीं, म्यूजिक प्रीतम दा ने दिया है। इसका ट्रेलर कभी हंसाता है और कभी आंखें भी नम करता है। हालांकि कुछ ऐसा नया और दिलचस्प मसाला नहीं देता, जिससे दर्शक फिल्म को देखने की तरफ अपना झुकाव दिखाएं। इसकी कहानी वही घिसी-पिटी रही, जो दूसरी रोमांटिक फिल्मों में देखा गया है।