Maharashtra NCP Crisis Live: महाराष्ट्र NCP में पलटा पॉवर गेम, शिंदे सरकार में शामिल होंगे अजित पवार, कुछ ही देर में लेंगे शपथ

Maharashtra NCP Political Crisis Live: अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. इसके साथ ही खबर आ रही है कि छगन भुजबल को भी मंत्री बनाया जा सकता है. अजित पवार के साथ 30 विधायकों का समर्थन हैं.

NCP Political Crisis: पूरी एनसीपी शामिल हो रही- सुधीर मुनगंटीवार

बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा, पूरी एनसीपी ही शामिल हो रही है. 40 से ज्यादा विधायक शामिल हो रहे हैं. वहीं, शिंदे सरकार में मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा, हम अजित पवार का स्वागत करते हैं. उनके फैसले का स्वागत है. 

महाराष्ट्र की राजनीति का पॉवर गेम बदलने वाला है. एनसीपी नेता अजित पवार के एकनाथ शिंदे की सरकार में शामिल होने की खबर आ रही है. अजित पवार आज ही शपथ ले सकते हैं. अजित पवार के पास एनसीपी के 53 में से 29 विधायकों का समर्थन बताया जा रहा है. अजित पवार और उनके समर्थक एनसीपी विधायक राजभवन में मौजूद हैं. 

सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है. इसके साथ ही खबर आ रही है कि छगन भुजबल को भी मंत्री बनाया जा सकता है. छगन भुजबल भी नाराज बताए जा रहे थे. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी राजभवन पहुंच चुके हैं