Bihar NIA Raid: पटना और दरभंगा में एनआईए की छापेमारी, ISI से जुड़ा एक शख्स गिरफ्तार
Bihar NIA Raid: पटना और दरभंगा में एनआईए की छापेमारी, ISI से जुड़ा एक शख्स गिरफ्तार
NIA Action: पिछले दिनों एनआईए की जांच में सामने आया था कि बिहार में पीएफआई की कुछ गतिविधियां संचालित की जा रही हैं, जिसको लेकर ये छापेमारी की जा रही है.
NIA Raids in Bihar: बिहार के दरभंगा और पटना में पीएफआई कनेक्शन की खबरें सामने आ रही हैं, जिसके मद्देनजर एनआईए और एटीएस संयुक्त रूप से छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी शनिवार रात से की जा रही है. साथ ही बहेरा थाना क्षेत्र के छोटकी बाजार में एक संदिग्ध युवक को एनआईए की टीम ने हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है. बताया जा रहा है कि यह मामला पीएफआई से जुड़ा है और एनआईए की 20 लोगों की टीम रविवार (2 जुलाई) की सुबह 4:30 से लेकर अभी तक पूछताछ करने में जुटी हुई है.
सूत्रों के मुताबिक, युवक पटना के मदरसे में रहकर पढ़ाई कर रहा था और अरबी भाषा ट्रांसलेट करने में माहिर था. इतना ही नहीं युवक के आईएसआई से भी संबंध हैं. जानकारी के मुताबिक, एनआईए और एटीएस ने पटना में फुलवारी शरीफ के इमारत सरिया के पास बनी एक दुकान में भी छापेमारी की. गिरफ्तार युवक पटना में रहकर पढ़ाई करता था. दरअसल, पिछले दिनों एनआईए और एटीएस की जांच में पीएफआई की गतिविधियों का खुलासा हुआ था, जिसके बाद एजेंसियां एक्टिव हुई और मामले को लेकर छापेमारी शुरू कर दी.

