भारत के खिलाफ अयातुल्ला खामेनेई के तीखे बोल की क्या है वजह

भारत के खिलाफ अयातुल्ला खामेनेई के तीखे बोल की क्या है वजह

तेहरान के साथ संबंध बनाए रखने के लिए पश्चिम एशिया के कूटनीतिक क्षेत्र में चुपके से आगे बढ़ने के भारत के प्रयास को उस समय झटका लगा, जब सोमवार को एक आश्चर्यजनक सोशल मीडिया पोस्ट में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने भारत को म्यांमार और गाजा के उन क्षेत्रों में शामिल कर दिया जहां मुसलमान पीड़ित हैं।

खामेनेई ने एक्स में कहा, "हम खुद को मुसलमान नहीं मान सकते अगर हम म्यांमार, गाजा, भारत या किसी अन्य स्थान पर मुसलमानों द्वारा झेली जा रही पीड़ा से अनभिज्ञ हैं।"इस टिप्पणी से अचंभित भारत ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, "अल्पसंख्यकों पर टिप्पणी करने वाले देशों को सलाह दी जाती है कि वे दूसरों के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से पहले अपना रिकॉर्ड देखें।"