'ये क्या सीखेंगे, इन्हें घर बैठा दो' गुस्से में बोले वसीम अकरम
पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर वसीम अकरम ने गुस्से में आकर बड़ा बयान दे डाला है. अकरम ने एक तरफ बाबर आजम पर खूब तंज़ कसे और यह तक कह डाला कि मोहम्मद रिजवान को कोई समझ नहीं है कि किस परिस्थिति में क्या करना चाहिए. एक शो पर चर्चा करते हुए वसीम अकरम ने कहा, "ये सब खिलाड़ी 10 साल से क्रिकेट खेल रहे हैं, मैं उन्हें कुछ नहीं सिखा सकता. पाकिस्तान टीम में कई खिलाड़ी एक-दूसरे से बात तक नहीं करते. ऐसे प्लेयर्स को निकाल कर घर बैठा देना चाहिए.

