मणिपुर सीएम के काफिले पर घात लगाकर उग्रवादियों ने किया हमला

मणिपुर सीएम के काफिले पर घात लगाकर उग्रवादियों ने किया हमला

उग्रवादियों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले पर कांगपोकपी जिले में घात लगाकर सोमवार को हमला कर दिया. न्यूज एजेंसी ने पुलिस के हवाले से बताया कि इसमें एक जवान घायल हो गए हैं. पुलिस ने कहा कि सीएम एन बीरेन सिंह का सुरक्षा काफिला मणिपुर के हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले जा रहा था, लेकिन इस दौरान अचानक कई राउंड की गोलीबारी कर दी गई. इसको देखते हुए सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की है. कोटलेन गांव के पास फायरिंग अब भी जारी है.