उत्तर प्रदेश : उन्नाव भूमाफिया डॉ नसीम की 122 करोड़ कीमत की संपत्ति कुर्क:डीएम के निर्देश पर रविवार को तहसीलदार, सीओ सिटी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई।

Uttar Pradesh Unnao

उत्तर प्रदेश : उन्नाव भूमाफिया डॉ नसीम की 122 करोड़ कीमत की संपत्ति कुर्क:डीएम के निर्देश पर रविवार को तहसीलदार, सीओ सिटी की मौजूदगी में हुई कार्रवाई।

उत्तर प्रदेश : उन्नाव की गंगाघाट कोतवाली के जाजमऊ पुलिस चौकी इलाके के अखलॉक नगर के रहने वाले गैंगस्टर, भूमाफिया के खिलाफ रविवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर कटरी पीपर खेड़ा के कई स्थानों पर पड़ी लगभग 122 करोड़ से अधिक अवैध अचल सम्पत्ति कुर्क की कार्यवाही क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर शुरू हुई। जहां अधिकारियों ने डुगडुगी पिटवाकर कुर्क की कार्रवाई की।

सुनो- सुनो- सुनो, ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियों ध्यान से सुनो कानपुर केडीए कॉलोनी जाजमऊ निवासी डॉ नसीम अहमद पुत्र हाजी अखलॉक अहमद हाल पता अखलॉक नगर थाना गंगाघाट के गंगाघाट कोतवाली और सदर कोतवाली में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें दो मुकदमे जान से मारने की धमकी, अन्य मुकदमे फर्जी तरह से दस्तावेजों को तैयार कर जमीनों के खरीद फरोख्त के दर्ज है। इसके साथ ही वर्ष 2022 में गुंडा एक्ट की कार्यवाही हुई। जिसके बाद छह माह के लिये जिला बदर किया गया।


डीएम के निर्देश पर तहसीलदार प्रशासन सदर, सीओ सिटी आशुतोष कुमार, गंगाघाट इंस्पेक्टर राज कुमार, चौकी इंचार्ज जाजमऊ अजय शर्मा पुलिस बल के साथ हाइवे स्थित अखलाक नगर में जमीन कुर्क की कार्यवाही शुरू की। सीओ ने बताया कि जाजमऊ क्षेत्र में कई स्थानों पर पड़ी गैंगस्टर की संपत्ति को कुर्क किया जायेगा। जिसकी कीमत लगभग 122 करोड़ 65 लाख 26 हजार रुपये की आंकी गई है। जिसे कुर्क की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गैंगस्टर के आरोपी पर आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु अवैध तरीके से गैंग बनाकर गंगाघाट क्षेत्र के कटरी पीपरखेड़ा व आसपास के इलाकों में गरीब किसानों की जमीन कब्जा कर उसको प्लाटिंग कर अवैध रूप से बेंचकर आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहा है। उसने अपने भाई, भतीजे व परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से जमीन खरीद फरोख्त का काम करता चला आ रहा है।


नसीम पर दर्ज हैं आठ मुकदमे
भू माफिया नसीम अहमद पर गंगा घाट कोतवाली सदर कोतवाली में कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं जिसमें दो मुकदमे जान से मारने की धमकी, अन्य मुकदमे फर्जी तरह से दस्तावेजों को तैयार कर जमीनों के खरीद फरोख्त के दर्ज है। इसके साथ ही वर्ष 2022 में गुंडा एक्ट की कार्यवाही हुई और अब पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क की है।

20 अगस्त को 90 करोड़ की कुर्की हुई थी
जिला प्रशासन के द्वारा बीते 20 अगस्त को भूमिया अपराधी डॉ नसीम की जाजमऊ क्षेत्र में ही 90 करोड रुपए कीमत की चल अचल संपत्ति को कुर्क करने की कार्रवाई की गई थी वर्तमान समय में अपराधी जेल में निरुद्ध है।