उत्तर प्रदेश : अम्बेडकरनगर SBI ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक लाखों की चपत लगाकर फरार, लोगों ने किया हंगामा।

Uttar Pradesh Ambedkar Nagar

उत्तर प्रदेश : अम्बेडकरनगर SBI ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक लाखों की चपत लगाकर फरार, लोगों ने किया हंगामा।

उत्तर प्रदेश : अम्बेडकरनगर में SBI के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक खाताधारकों को लाखों की चपत लगाकर फरार हो गया है, पीड़ित खाताधारक बैंक से लेकर अधिकारियों की चौखट नाप रहे हैं। बुधवार को सैकड़ों की संख्या में खाताधारक कलेक्ट्रेट पहुंच गए, वहां से उन्हें बैंक भेज दिया गया, जहां कोई सुनवाई नहीं होने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया। 

इसके बाद इन्हें कोतवाली बुलाया गया, इनमें कोई बेटी की शादी के लिए बचत कर रहा था तो कोई सिर ढकने के लिए मकान बनवाने के लिए रुपया जमा कर रहा था, अपनी जरूरतों में कटौती कर भविष्य के लिए ग्रामीण  क्योकि वो जहां पैसा स्टेट बैंक आफ इंडिया के लिंक ग्राहक सेवा केंद्र में पैसा जमा कर रहे थे। हंगामा होने के बाद अब अधिकारी जांच कर कार्रवाई की बात कर रहे हैं। 

डेढ़ महीने से बंद था लेन देन। 

अम्बेडकरनगर के अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अटंगी गांव के चौराहे पर भारतीय स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र पिछले 10-12 वर्षों से चल रहा था, जहां ग्रामीण अपना खाता खुलवाकर पैसे का लेन देन कर रहे थे, बीते एक डेढ़ महीने से संचालक द्वारा पैसे का लेन देन कम कर दिया गया। खासकर निकासी लगभग बन्द ही कर दी गई। पूछने पर कहा जाता था कि सर्वर खराब है, 15 दिन पहले आरोपी अचानक से ग्राहक सेवा केंद्र बन्द कर गायब हो गया, जिसके बाद खाताधारकों को शंका होने लगी और वे बैंक पहुंचे। 

खाते से पैसे गायब। 

बैंक में उन्हें पता चला कि किसी के खाते में 3 लाख था तो अब 400 रुपये बचा है तो किसी के में 2 लाख था तो 1200 रुपये बचा था, 50 हजार, 80 हजार, 20 हजार गायब हो गया और खाते में 500 से एक हजार रुपये ही बचा था। लोगों का कहना है कि संचालक ग्रामीणों को करोड़ों की चपत लगाकर फरार हो गया है। 

लोगों ने लगाया जाम। 

लोगों ने इसकी शिकायत बैंक से की तो वहां से सिर्फ उन्हें आश्वसन का झुनझुना थमा दिया गया, जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में लोग कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां से उन्हें बैंक भेज दिया गया, बैंक से संतोषजनक जबाब न मिलने पर लोगों ने सड़क जाम कर दिया। 

उसके बाद उन्हें अकबरपुर कोतवाली बुलाया गया, जहां एसडीएम, सीओ और एलडीएम से बातचीत हुई, इस मामले को लेकर सीओ सिटी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है, एलडीएम भी आये हैं और पूरे मामले को देख रहे हैं, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।