उत्तर प्रदेश : घोसी उपचुनाव मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में क्या है वोटिंग का माहौल।

Uttar Pradesh Mau Ghosi

उत्तर प्रदेश : घोसी उपचुनाव मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में क्या है वोटिंग का माहौल।

घोसी विधानसभा में उप-चुनाव हो रहा है। मंगलवार सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। आइए आपको वोटिंग का माहौल बताए।

घोसी उप-चुनाव में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में एक उत्साह देखने को मिल रहा है। घोसी विधानसभा के कोपागंज के मुस्लिम बहुल इलाके दोसपुरा में वोटिंग चल रही है। महिलाओं और पुरुष वोटिंग के लिए लाइन में लगे हैं। सबसे अधिक मुस्लिम बहुल इलाके में वोटिंग हो रही है।

घोसी में वोटिंग से पहले समाजवादी पार्टी ने राज्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन दिया। आरोप लगाया कि पुलिस अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाकों और सपा समर्थक मतदाताओं के घरों में बिजली के तार काट रही है। आरोप लगाया कि पुलिस थाना घोसी में बुलाकर सीओ, थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक, आरक्षी भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए अल्पसंख्यकों सहित सपा समर्थक मतदाताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने अथवा मतदान में भाग नहीं लेने की हिदायत दे रहे हैं।

बीजेपी वालों ने भी आरोप लगाए। सपा प्रत्याशी ने मुस्लिम और दलित बहुल मतदान केंद्रों एवं गांवों में पैसे बांटे जा रहे हैं। बीजेपी की तरफ से भी चुनाव आयोग से शिकायत की गई है। इस उपचुनाव को उत्तर प्रदेश में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी राजग और विपक्षी दलों के गठजोड़ ‘इंडिया’ यानी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस के बीच पहली चुनावी भिड़ंत के तौर पर देखा जा रहा है।

दारा सिंह चौहान के बीजेपी में शामिल होने के बाद यह चुनाव हो रहा है। बीजेपी ने दारा सिंह चौहान को जबकि सपा ने सुधाकर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। एक अनुमान के मुताबिक, घोसी में लगभग 4.38 लाख मतदाताओं में से 90,000 मुस्लिम, 60,000 दलित और 77,000 अगड़ी जाति से हैं, जिनमें 45,000 भूमिहार, 16,000 राजपूत और 6,000 ब्राह्मण शामिल हैं।