उत्तर प्रदेश मुज़फ़्फ़रनगर: हाथ में कटी चोटी लेकर पंडित जी पहुँचे ज़िला कलेक्ट्रेट बोले सब कुछ लुट गया।
Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश : मुजफ्फरनगर में लूटपाट के इरादे से एक बदमाश ने बाइक सवार पंडित को पहले रोका, उनसे मारपीट की और चाकू से चोटी काट दी। फिर उनके पास से पांच हजार रुपये और मोबाइल लेकर वहां से फरार हो गया, इस मामले में जांच जारी है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक बदमाश ने लूटपाट के इरादे से पंडित के साथ पहले मारपीट की, फिर उसकी चोटी काट दी, उसके पास पंडित के पास से उनका मोबाइल और रुपये लेकर फरार हो गया, घटना 2 सितंबर को नगर कोतवाली क्षेत्र के खंजापुर बुढ़ाना मोड की बताई जा रही है, पीड़ित पंडित सचिन शर्मा का आरोप है कि वह अपने काम से घर लौट रहे थे।
उसी दौरान खंजापुर गांव निवासी मोनू नाम के एक व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट करते हुए उसकी चोटी (शिखा) को काट दिया. फिर पांच हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। आरोप यह भी है कि क्षेत्रीय पुलिस को लिखित शिकायत करने के बाद भी इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसके चलते पीड़ित पंडित ने सोमवार को अपने परिजनों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर आलाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
पंडित सचिन शर्मा ने बताया, ''मैं बाइक पर बैठकर अपने काम से घर आ रहा था तो रास्ते में खंजापुर-बुढ़ाना मोड निवासी मोनू ने मुझे रोका, जैसे ही मैंने बाइक रोकी चौधरी समाज के मोनू ने मेरा हाथ पकड़ कर मोड़ दिया. फिर मुझे निचे गिरा दिया, बाइक भी नीचे गिर गई। तब मोनू ने चाकू दिखाकर कहा कि मैं तुझे जान से मार डालूंगा। फिर उसने मेरा मोबाइल और पांच हजार रुपये कैश छीन लिया, उसके बाद वो वहां से भाग गया, मैंने थाने में भी इसकी शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. मुझे बस इंसाफ चाहिए।
पंडित की बातों पर भी शक।
मुजफ्फरनगर के एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर ली गई है, मामले में जांच जारी है, लेकिन पंडित की बातों पर भी शक हो रहा है। क्योंकि जिस थाने में उन्होंने कंप्लेंट दर्ज करवाई थी, वहां से पुलिस वालों का कहना है कि पंडित नशे की हालत में लग रहा था। जब पंडित से कहा गया कि उनका मेडिकल करवाया जाएगा तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया, आखिर सच्चाई क्या है इस बात का पता लगाया जा रहा है।

