उत्तर प्रदेश : अमरोहा के तीन लोग इज़राइल में फँसे, परिजनो ने प्रधानमंत्री मोदी से की अपील।

Uttar Pradesh Amroha

उत्तर प्रदेश : अमरोहा के तीन लोग इज़राइल में फँसे, परिजनो ने प्रधानमंत्री मोदी से की अपील।

उत्तर प्रदेश अमरोहा: चंपरपंथी संगठन हमास का इजराइल पर हमला चल रहा है, इजराइल भी हमास पर जवाबी कार्रवाई कर रहा है। लेकिन, इस हमले के बीच कई भारतीय भी इजराइल में फंसे हुए हैं, जिनमें से उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले सरदार सुरेंद्र सिंह के बेटी और दामाद भी शामिल हैं, उनका पूरा परिवार चिन्ता में डूबा हुआ है और अपने बेटी और दामाद की कुशलता जानने के लिए लगातार टीवी और अखबारों का सहारा ले रहे हैं। 

भाजपा नेता के बेटी-दामाद इजराइल में फंसेः सरदार सुरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है. उनकी बेटी और दामाद भी मोदी सरकार पर पूरा भरोसा रखते हैं, उनकी मोदी सरकार से गुजारिश है कि जितने भी भारतीय इजराइल में फंसे हुए हैं, सभी को जल्द से जल्द भारत सुरक्षित बुलाया जाए। 


पति-पत्नी और बेटी इजराइल में फंसे। अमरोहा शहर की आवास विकास कॉलोनी (प्रथम) के रहने वाले भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह ढिल्लो कारोबारी हैं, सुरेंद्र सिंह ढिल्लो ने 17 जून 2017 को अपनी बेटी जयदीप कौर की शादी मेरठ जिले के किठौर थाना क्षेत्र के गांव शौलदा निवासी मोहित रंधावा के साथ की थी, मोहित ने आईआईटी रुड़की से पीएचडी की है, दंपती के एक तीन साल की बेटी कीरत कौर भी है। 


हमास के हमले से इजराइल में हालात तनावपूर्ण। 

साल 2020 में मोहित इजराइल गए थे, बाद में उन्होंने पत्नी जयदीप कौर और बेटी कीरत कौर को भी अपने पास इजराइल बुला लिया था। चंपरपंथी संगठन हमास के हमले के बाद इजराइल में हालात तनावपूर्ण बने हैं, ऐसे में वहां फंसे बेटी, दामाद और नातिन को लेकर सुरेंद्र सिंह ढिल्लो और उनके परिवार के लोग बेहद डरे हुए हैं, सुरेंद्र सिंह का परिवार टीवी और अखबारों के माध्यम से अपने बेटी और दामाद के सुरक्षित होने की खबरें देख रहा है। 

उनका कहना है कि हम भारत सरकार से यह गुजारिश करना चाहते हैं कि जितने भी भारतीय वहां पर फंसे हुए हैं, सभी को जल्द से जल्द सुरक्षित वहां से निकाला जाए। उन्हें सरकार पर पूरा विश्वास है कि वह सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाएगी। क्योंकि, इससे पहले यूक्रेन और रूस के युद्ध में भी भारत सरकार ने ऐसा ही किया था, इसलिए हमारे परिवार को और हमारी बेटी और दामाद को मोदी सरकार पर पूरा भरोसा है।