म्यांमार: आंग सान सू ची को सेना ने पांच मामलों में दी माफ़ी।

Written By Naj Alam.

म्यांमार: आंग सान सू ची को सेना ने पांच मामलों में दी माफ़ी।

म्यांमार की सैनिक सरकार ने देश की पूर्व नेता आंग सान सू ची को पांच मामलों में माफी दे दी है। 

इसका मतलब ये हुआ कि उनकी 33 साल की सज़ा कम करके 27 साल कर दी गई है। 
म्यांमार के पूर्व राष्ट्रपति विन मिंट को भी दो मामलों में माफी दी गई है जिससे उनकी सज़ा 12 साल से कम होकर आठ साल रह जाएगी। 
राजधानी नॉयपिडा में गौतम बुद्ध की विशाल प्रतिमा के उद्घाटन के मौके पर देश की सैनिक सरकार ने 7800 क़ैदियों को माफी देने का एलान किया। 
माफी पाने वाले क़ैदियों में वे लोग भी शामिल हैं जिन्होंने तख़्तापलट विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था।