उत्तर प्रदेश आगरा : आगरा में मानवता को शर्मनाक करने वाले घटना, युवती से गैंगरेप, पाँच गिरफ्तार

ताजनगरी फेस टू स्थित रिच होम स्टे में शनिवार की रात गैंगरेप की घटना में पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को जेल भेजा है। आरोपियों में एक होम स्टे संचालक तथा अन्य उसके सहयोगी हैं।

उत्तर प्रदेश आगरा : आगरा में मानवता को शर्मनाक करने वाले घटना, युवती से गैंगरेप, पाँच गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश आगरा : ताजनगरी फेस टू स्थित रिच होम स्टे में शनिवार की रात गैंगरेप की घटना में पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों को जेल भेजा है। आरोपियों में एक होम स्टे संचालक तथा अन्य उसके सहयोगी हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसे ब्लैकमेल करके देह व्यापार भी कराया जाता था। विरोध पर उसे बेरहमी से पीटा गया। पुलिस ने मुकदमे में दो अज्ञात युवकों का भी जिक्र किया है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर गैंगरेप, मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

एसीपी सदर अर्चना सिंह के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल पहले आरोपियों के संपर्क में आई थी। वे एक होटल चलाते थे। उसे दस हजार रुपये महीना वेतन देने का वादा किया। आरोपियों ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया था। उसे वायरल करने की धमकी देते थे। उससे कहते थे कि धंधा कर नहीं तो बदनाम कर देंगे। दीपावली पर आरोपियों ने उसे पूजन के लिए होम स्टे पर बुलाया था। उसे जबरन शराब पिलाई। उससे कहा कि रातभर रुकना होगा। उसने इनकार किया। विरोध पर उसे पीटा। बोले दो ग्राहक आने वाले हैं। पांच हजार रुपये मिलेंगे। एक अज्ञात के साथ उसे कमरे में बंद कर दिया।

उसने उसके साथ दुराचार किया। वह रातभर नहीं रुकना चाहती थी। एक ग्राहक के जाने के बाद अपने घर जाने लगी। आरोपियों ने उसे पकड़कर डराया। सिर पर कांच की बोतल फोड़ दी। रिया के इशारे पर संचालक और अन्य कर्मचारियों ने उसके कपड़े उतार दिए। सभी ने उसके साथ दुराचार का प्रयास किया। वह बुरी तरह घबरा गई। मदद के लिए चीखने लगी। लोगों ने आकर उसे बचाया।
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मुकदमे में रवि राठौर, जितेंद्र राठौर, देव किशोर, मनीष, कुमार, सोनू, अशोक व एक अज्ञात नामजद हैं। पुलिस ने रवि राठौर, देव किशोर, जितेंद्र राठौर, मनीष कुमार और रिया को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। अन्य की तलाश जारी है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। पुलिस को दिए बयान में उसने अपने साथ हुई घटना की पुष्टि की है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।

ये था मामला

शनिवार देर रात रिच होम स्टे के बाहर एक युवती की चीखें सुनकर भीड़ जुटी थी। युवती हाथ जोड़कर अपने आप को बचाने की गुहार लगा रही थी। वह बुरी तरह सहमी और जख्मी थी। युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। हंगामे की सूचना पर ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी। युवती को अभिरक्षा में लिया था। मौके से होम स्टे संचालक सहित चार युवकों को पकड़ा था। बाद में एक महिला को भी पकड़ा गया।

रवि ने किराए पर लिया था होम स्टे

एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि होम स्टे रवि नाम के युवक ने 45 हजार रुपये महीने पर किराए पर लिया था। होम स्टे किराए पर लिए अभी ज्यादा दिन भी नहीं हुए। उसको बंद करा दिया गया है। उसके खिलाफ प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। होम स्टे में कोई रजिस्टर नहीं था। वहां ग्राहकों के सामने लड़कियां परोसी जाती थीं। पीड़िता से पूछताछ में इस बात की पुष्टि हुई है।

स्पा पर शिकंजा तो किराए पर लिए होम स्टे

ताजनगरी में स्पा सेंटरों की आड में देह व्यापार के अड्डे चलते थे। पुलिस ने स्पा सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया। एक-एक करके कई जगह छापे मारे गए। दो दर्जन से अधिक लोगों को जेल भेजा गया। स्पा पुलिस की नजर में आने के बाद देह व्यापार में लिप्त लोगों ने काम का तरीका बदल दिया। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने होटल और होम स्टे किराए पर ले लिए हैं। उनमें देह व्यापार का अवैध धंधा चलाते हैं। इस घटना के बाद पीड़िता और आरोपियों से पूछताछ में कई होम स्टे और होटलों के नाम उजागर हुए हैं। उन पर नजर रखी जा रही है। पुलिस उस समय छापा मारेगी जब वहां ग्राहक और युवतियां दोनों मौजूद होंगे।