ISIS से मिली धमकी, भारत-पाकिस्तान मैच पर आतंकी हमले का खतरा

ISIS से मिली धमकी, भारत-पाकिस्तान मैच पर आतंकी हमले का खतरा

भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप 2024 का मुकाबला 9 जून को न्यूयॉर्क में खेला जाना है. इसे लेकर एक हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के मैच पर आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है. हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट के मुताबिक आईएसआईएस ने धमकी दी है.