सदर विधायक MLA की पत्नी टीचर पर विद्यालय न आने का आरोप, जनपद में चर्चा का बाजार गर्म
जनपद हमीरपुर सदर विधायक की पत्नी टीचर पर विद्यालय न आने का आरोप लगा है महीने में एक दिन जाने औऱ सैलरी पूरी उठाने का आरोप समूचे जनपद में चर्चा का बाजार गर्म है। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व वायरल वीडियो सुमेरपुर विकास खंड का पौथिया गांव भाजपा विधायक डॉ मनोज प्रजापति का पैतृक गांव है। विधायक की पत्नी देशप्राची चक्रवर्ती की गांव के कन्या प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती है। लेकिन वह कभी भी स्कूल नहीं जाती हैं। पति के सत्ताधारी पार्टी का विधायक बनने के बाद से उनकी ठसक और बढ़ गई है। आरोप है कि अब वह महीने में सिर्फ एक दिन स्कूल जाती है वो भी हाजिरी रजिस्टर में पूरे महीने के साइन करने के लिए। देशप्राची ने गांव की ही श्रेया सचान को पांच हजार रुपये महीने में अपनी जगह पढ़ाने को रखा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर सदर सीट से भाजपा विधायक की हनक के चलते उनकी पत्नी टीचर बिना स्कूल जाए ही वेतन ले रही हैं। यह मामला सामने आने के बाद से जिले में विधायक की हनक की चर्चा जोरों से हो रही है। भाजपा विधायक की शिक्षक पत्नी का एक कारनामा सुर्खियां बटोर रहा है। पेशे से प्राइमरी शिक्षिका विधायक की पत्नी महीने में सिर्फ एक दिन स्कूल जाती हैं और पूरे महीने की हाज़िरी चढ़ाकर पूरी तनख्वाह उठा लेती हैं। मजेदार बात यह है कि उनकी तैनाती पति के पैतृक गांव में ही है। शिक्षिका ने गांव की ही एक युवती को पांच हजार रुपये महीने में रखा हुआ है। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार व वायरल वीडियो सुमेरपुर विकास खंड का पौथिया गांव भाजपा विधायक डॉ मनोज प्रजापति का पैतृक गांव है। विधायक की पत्नी देशप्राची चक्रवर्ती की गांव के कन्या प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती है। लेकिन वह कभी भी स्कूल नहीं जाती हैं। पति के सत्ताधारी पार्टी का विधायक बनने के बाद से उनकी ठसक और बढ़ गई है। आरोप है कि अब वह महीने में सिर्फ एक दिन स्कूल जाती है वो भी हाजिरी रजिस्टर में पूरे महीने के साइन करने के लिए। देशप्राची ने गांव की ही श्रेया सचान को पांच हजार रुपये महीने में अपनी जगह पढ़ाने को रखा हुआ है।
वायरल वीडियो में स्कूल की प्रधानाध्यापक पुष्पा सचान कह रही है कि देशप्राची माह में एक दिन आती हैं और सारे दिनों के हस्ताक्षर करके वापस चली जाती हैं। उन्होंने अपनी जगह एक गांव की प्राइवेट शिक्षिका को पढ़ाने के लिए लगाया है। स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं भी वीडियो में ऐसी ही चर्चा करते दिखाई दे रही हैं। छात्राएं कह रही हैं देशप्राची मैम एक दिन आती हैं और तुरंत चली जाती हैं। कई छात्राएं तो उन्हें पहचानती भी नहीं हैं। भाजपा विधायक का मामला होने के कारण बेसिक शिक्षा विभाग व आलाधिकारी भी चुप्पी साधे बैठे हैं।
इस मामले में बीएसए आलोक सिंह का कहना है कि वह मामले की जांच कराएंगे जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद से सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति इसे विरोधियों की साजिश बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा विधायक मनोज प्रजापति का कहना है कि उनकी पत्नी बीमारी की वजह से सिर्फ चार दिन स्कूल नहीं गई थी। इसी का फायदा उठा कर विरोधी इसे मुद्दा बना रहे हैं।

