पीस पार्टी अंबेडकर जनमोर्चा का संयुक्त बैठक संपन्न

पीस पार्टी अंबेडकर जनमोर्चा का संयुक्त बैठक संपन्न

गोरखपुर जिले के चौरी चौरा विधानसभा के बरबसहा गांव में  पीस पार्टी अंबेडकर जनमोर्चा के संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया बैठक में समाज के अधिकारों और उनके हितों को लेकर चर्चा किया गया । बैठक को संबोधित करते हुए श्रवण कुमार निराला ने कहा कि बाबा साहब के अधिकारों की लड़ाई को कुछ लोग कमजोर कर रहे हैं। आज दलित , मुस्लिम समुदाय से कई योजनाओ से वंचित हैं। उनकी जमीनों को कब्जा किया जा रहा है लेकिन कोई भी पार्टी बोलने का नाम नहीं ले रही है। जो काबिल होगा वह राजा बनेगा। जमीन पर सबका अधिकार है। दलित समाज को सबको लोगों ने केवल अपने लाभ के लिए उपयोग किया है। राज्य सभा एवं विधान परिषदों में भागीदारी का अधिकार मिलना चाहिए।उक्त अवसर पर सीमा गौतम, संजय गौड़ , राजेंद्र प्रसाद, वीरेंद्र कुमार, भोला नाथ,सदानंद गौतम, सोनू गौतम, साहित तमाम लोग मौजूद रहें।