ओड़गी मंडल से भाजपा कार्यकर्ता नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मी राजवाड़े को बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ता , किसी ने विधायक का हूबहू बनाया चित्र
ओड़गी मंडल से भाजपा कार्यकर्ता नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मी राजवाड़े को बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ता, कीसी ने विधायक का हूबहू बनाया चित्र
रोहित यादव / सूरजपुर - जिले के ओड़गी मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भटगांव विधानसभा से निर्वाचित विधायक लक्ष्मी राजवाड़े को बधाई देने उनके गृह निवास पर पहुंचे. जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक लक्ष्मी राजवाड़े को गुलदस्ता भेंट व मुंह मीठा कर जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी.यह बधाई का सिलसिला लगातार दो दिनों से चल रहा है जहां पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पहुंच रहे हैं.

प्रियंका ने भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े का हूबहू बनाया चित्र

जिले के ओड़गी विकास खंड अन्तर्गत ग्राम पंचायत भवंरखोह निवासी ओड़गी मंडल भाजयुमो मीडिया प्रभारी प्रियंशु यादव के बहन प्रियंका यादव ने अपने हाथ से बनाया हुआ विधायिका का चित्र विधायक लक्ष्मी राजवाड़े को भेंट किया। प्रियंका यादव द्वारा बनाए गए अपने हूबहू तैलीय चित्र को देखकर विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने जिस प्रकार अपनी कला दिखाई है वह बहुत ही सराहनीय है।

