हारी नहीं हराई गई है, विनेश फोगाट के कुश्ती से संन्यास पर बजरंग पूनिया
पेरिस ओलंपिक में डिसक्वालीफाई होने के बाद पहलवान विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास का ऐलान कर दिया है. विनेश फोगाट के संन्यास के ऐलान के बाद पहलवान बजरंग पूनिया ने प्रतिक्रिया दी है. बजरंग पूनिया ने लिखा- 'विनेश आप हारी नहीं आपको हराया गया है, हमारे लिए आप सदैव विजेता रहेंगी.'

